Mathura using wedding money to bail out her brother fed up with social taunts a teenager committed suicide शादी वाले रुपये से भाई की जमानत करा लेना; समाज के तानों से तंग आकर किशोरी ने दे दी जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी वाले रुपये से भाई की जमानत करा लेना; समाज के तानों से तंग आकर किशोरी ने दे दी जान

मथुरा में एक किशोरी समाज के तानों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने लिखे सुसाइड नोट में किसी परिजन को परेशान न करने की अपील करते हुए कहा कि उसकी शादी वाले रुपयों से भाई की जमानत करा लेना।

Tue, 31 March 2026 09:24 AMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, मथुरा
share
शादी वाले रुपये से भाई की जमानत करा लेना; समाज के तानों से तंग आकर किशोरी ने दे दी जान

UP News: यूपी के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां थाना नौहझील के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली एक किशोरी ने रविवार देर रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने लिखे सुसाइड नोट में किसी परिजन को परेशान न करने की अपील करते हुए कहा कि उसकी शादी वाले रुपयों से भाई की जमानत करा लेना। उसने यह कदम कुछ लोगों द्वारा दिये जाने वाले ताने को लेकर उठाया है। पुलिस ने शव का वीडियोग्राफी के मध्य पैनल से पोस्टमार्टम कराया है।

15 वर्षीय किशोरी ने रविवार देर रात गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह पौने पांच बजे जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नौहझील सोनू कुमार ने पुलिस टीम संग मौका मुआयना कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने जांच को नमूने कलेक्ट किये और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सीय पैनल से वीडियोग्राफी के मध्य कराया गया। इस दौरान पुलिस को एक पेज का सुइसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले जांच को फोरेंसिक लैब भिजवाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां के प्रेमी ने ही ली मासूम की जान, राज खुलने के डर से मौत के घाट उतारा

रात में किशोरी ने लिखा था सुसाइड नोट

पुलिस सूत्रों के अनुसार आत्महत्या करने से पहले किशोरी ने सुसाइड नोट लिखा था। इसमें लिखा है कि उसे कोई मरने पर मजबूर नहीं कर रहा है। वह यह कदम खुद ही उठा रही है। सब लोग समझ रहे हैं कि अर्जुन को मैंने मरवाया है। गांव वाले व सगे संबंधी मुझे चैन से नहीं जीने देंगे। कुछ पड़ोस के लोग उसे ताना दे रहे हैं, यह सहन नहीं हो रहा। कम से कम मेरी वजह से जेल गया मेरा भाई तो आ जाएगा। उसने तो अपनी बहन की सुरक्षा के लिए यह किया। अगर किसी को उसकी राइटिंग पर शक हो तो उसकी क्लास की दोस्तों से जानकारी कर लें। जो भी रुपये मेरी शादी में लगने थे, उसके मरने के बाद उससे भाई को जेल से छुड़वा लें।

इस मामले में एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि नौहझील क्षेत्र में किशोरी ने आत्महत्या कर ली है। उसने मृत्यु से पूर्व एक सुइसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसके प्रेमी की हत्या के आरोप में भाई के जेल जाने व लोगों के ताने सुनकर खुद आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव का चिकित्सीय पैनल व वीडियोग्राफी के मध्य पोस्टमार्टम कराया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर बुलाकर युवक की हथौड़े से पीटकर हत्या, फिर बेडशीट में लपेटकर जलाया शव

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के मामले में भाई है जेल में बंद

किशोरी का गांव के ही टैंकर चालक से प्रेम प्रसंग था। इनकी इंस्टाग्राम पर चैटिंग भी होती थी। इसकी जानकारी होने पर उसके भाई ने युवक को समझाया था,लेकिन युवक नहीं माना था। इसके चलते युवती के भाई ने एक अन्य के साथ मिलकर बहन के प्रेमी की चार मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसकी जानकारी होने पर किशोरी ने तब भी आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों ने उसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया था। आगरा में उपचार के बाद विगत दिनों किशोरी को घर ले आये थे। वहीं दूसरी ओर हत्या के आरोप में किशोरी के भाई को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। इसके चलते किशोरी परेशन थी। वहीं उसे आस-पड़ोस के लोग भी ताना दे रहे थे। अभी भी इस मामले में एक युवक वांछित चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवर के साथ मिलकर पति का गला रेता, रातभर लाश के पास बच्चों के संग सोती रही पत्नी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।