घर बुलाकर युवक की हथौड़े से पीटकर हत्या, फिर बेडशीट में लपेटकर जलाया शव
उरई एक युवक हत्या और उसका शव फूंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दंपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर कत्ल में प्रयुक्त हथियार, दो बाइकें, हेलमेट और रक्तरंजित कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। चारों को जेल भेज दिया गया है।

Orai Jalaun News: यूपी के उरई में एक दिल दहला देने वाली हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कैलिया क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में एक की युवक हत्या और उसका शव फूंकने के मामले में दंपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर कत्ल में प्रयुक्त हथियार, दो बाइकें, हेलमेट और रक्तरंजित कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। चारों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस कप्तान डॉ. दुर्गेश कुमार के मुताबिक 26 मार्च की रात ब्योना रोड पर एक युवक का अधजला शव मिला था। शव की पहचान उमरी का पुरा के रहने वाले अमित नरवरिया के रूप में हुई। अमित के पिता गिरिजाशंकर ने तहरीर देकर हत्या और पूर्व में मिलीं धमकियों की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ के नेतृत्व में जांच टीम ने कुलदीप दोहरे, दोस्त अमित दोहरे, शीतला और मिथिलेशी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में मुख्य आरोपी कुलदीप ने सनसनीखेज घटना बताई। उसने बताया कि अमित और शीतल का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी मुझे थी। प्लान बनाकर 24 मार्च को पत्नी शीतला ने अमित को घर बुलाया। उसके पहुंचने पर पिटाई की गई। मुंह में दुपट्टा ठूंसकर डंडे और हथौड़े से वारकर मौत के घाट उतार दिया गया। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बेडशीट में लपेटकर सुनसान स्थान पर ले जाकर जला दिया था। अमित के दोस्त ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो पुलिस को शिकायत की गई। रविवार को पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा किया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार, दो बाइक, हेलमेट, अमित का आधार कार्ड और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।
अमित के न आने पर मनीष ने परिजनों से किया था संपर्क
कैलिया में शीतल से मिलने गए अमित को छोड़ने के लिए उसका दोस्त मनीष भी साथ में आया था। मनीष गांव के बाहर मोटरसाइकिल लेकर खड़ा हो गया था जबकि अमित मिलने उसके घर चला गया था और जाते वक्त अमित ने 30 मिनट में वापस आने की बात कही थी पर तीन-चार घंटे बीत के बाद भी जब अमित वापस ना आया तब मनीष ने अनहोनी की शंका के चलते घर जाकर सुगबुगाहट ली पर वहां कुछ भी सुराग न लगा। तब मनीष वापस अपने घर लौट गया पर दूसरे दिन सुबह जब उसे जंगल में किसी युवक का शव जला मिलने की खबर मिली तब उसने पूरा घटनाक्रम अमित के परिजनों को बता दिया था। जिसके बाद सभी लोग जंगल पहुंचे थे जहां अमित का शव जलाकर फेंका गया था और तब पुलिस ने अमित की पहचान करवाई थी।




साइन इन