kushinagar 12 year old innocent boy murdered by his mother lover मां के प्रेमी ने ही ली 12 साल के मासूम की जान, राज खुलने के डर से मौत के घाट उतारा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मां के प्रेमी ने ही ली 12 साल के मासूम की जान, राज खुलने के डर से मौत के घाट उतारा

कुशीनगर में दो दिन पहले गायब हुए 12 साल के बच्चे राजवीर यादव की हत्या की गयी थी। रविवार की रात उसका शव  झाड़ियों में मिला था। सोमवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि बालक की मां के प्रेमी ने ही उसकी गला दबाकर हत्या की थी।

Tue, 31 March 2026 07:00 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाद, कुशीनगर
share
मां के प्रेमी ने ही ली 12 साल के मासूम की जान, राज खुलने के डर से मौत के घाट उतारा

UP News: यूपी के कुशीनगर में दो दिन पहले गायब हुए 12 साल के बालक राजवीर यादव की हत्या की गयी थी। रविवार की रात उसका शव देवरिया देहात गांव के पास झाड़ियों में मिला था। सोमवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि बालक की मां के प्रेमी ने ही उसकी गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राजबीर यादव (12) पुत्र प्रमोद यादव निवासी ग्राम कुसुम्हा टोला, कतरवन थाना रामकोला अपनी मां रीना देवी के साथ गोपालपुर बिरैचा में अपने मामा आदित्य यादव के घर रहता था। उसके पिता रोजी रोजगार के सिलसिले में विदेश में हैं। बीते 27 मार्च को राजवीर की मां रीना ने उसे पैंट खरीदने के लिए पैकौली चौराहे पर भेजा था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद उसके मामा आदित्य ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक दिन पहले पीटा, दूसरे दिन मार डाला;बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में पिता की हत्या

कोतवाल संजय कुमार दूबे ने बताया कि बालक की तलाश के दौरान संदेह के आधार पर गोपालपुर बिरैचा निवासी डब्लू गोंड पुत्र रामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को इधर उधर घुमाने की काफी कोशिश की मगर अपने ही कुछ जवावों में उलझ किया। कड़ाई बरती गयी तो टूट गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को राजवीर का शव बरामद कर लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवर के साथ मिलकर पति का गला रेता, रातभर लाश के पास बच्चों के संग सोती रही पत्नी

‌ डब्लू गोड़ ने पुलिस की पूछताछ में अपराध कबूल करते हुए बताया कि मृतक राजवीर की माता रीना यादव से उसका प्रेम प्रसंग चल आ रहा है। 26 मार्च को जब वह रीना के साथ उसके घर में मौजूद था तभी राजवीर अचानक आ गया। दोनों को आपत्तिजनक हाल में देख लिया। कोतवाल ने बताया कि इसके बाद डब्लू गोंड ने राजवीर को मानने के लिए तरह तरह के प्रलोभन दिए परन्तु वह नहीं मान रहा था। बार बार कह रहा था कि अपने मामा आदित्य यादव से बता दूंगा। इससे डब्लू डर गया। इसके बाद उसने हत्या की योजना बनायी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर बुलाकर युवक की हथौड़े से पीटकर हत्या, फिर बेडशीट में लपेटकर जलाया शव

राजवीर को कपड़े खरीदने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। रधिया देवरिया नहर मार्ग पर एक जगह एकांत दिखायी दिया तो बाइक खड़ी करके उसे झाड़ियों में ले गया। गमछे से राजवीर के गले को कसकर हत्या कर दी। फिर शव को झाड़ियों में छुपा दिया। कुछ लोगों ने जब बताया कि गायब होने से पहले वह डब्लू गोंड के साथ उसकी बाइक पर दिखा था। इसी के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ कर उससे पूछताछ शुरु की थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।