UP Live News: अलीगढ़ में वर्षों से बंद पड़ी साथा चीनी मिल को शुरू कराने की मांग को लेकर गुरूवार को सपाइयों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम कार्यालय में जबरन घुसने को लेकर सपाई व पुलिसकर्मियों में नोंकझोंक हो गई। सिपाही ने जबरन घुस रहे सपा कार्यकर्ता की गर्दन पकड़कर बाहर खींच लिया। इस पर अन्य सपाइयों ने इसका विरोध किया।
30 Apr 2026, 10:22:59 PM IST
विधानमंडल में रखे गए छह अध्यादेश
विधानमंडल में गुरुवार को छह अध्यादेश रखे गए। इसमें उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अधिकरण) (संशोधन) अध्यादेश 2026, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (संशोधन) अध्यादेश व उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश को पटल पर रखा गया। उत्तर प्रदेश वानिकी और औद्यानिकी विश्वविद्यालय अध्यादेश और उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शम और विचारणों का उपशमन) (संशोधन) अध्यादेश को पटल पर रखा। राज्य सरकार इन सभी अध्यादेशों को कैबिनेट मंजूरी के बाद राज्यपाल से अनुमति से लागू कर चुकी है।
30 Apr 2026, 10:18:19 PM IST
डीजीपी ने पुलिसकर्मियों के स्वजन को दिए 41.60 करोड़ के चेक
डीजीपी राजीव कृष्ण ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों और पांच दिव्यांग पुलिसकर्मियों को 41.60 करोड़ रुपये के चेक प्रदान किए। इनमें 31 मार्च को जीआरपी गोंडा में नियुक्त सिपाही आकाश सिंह भी शामिल थे। वह एक बदमाश को पकड़ने के प्रयास में ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके दोनों पैर कट गए थे। उन्हें 1.80 करोड़ रुपये की सहायदा प्रदान की गई। इसमें पुलिस सैलरी पैकेज के तहत बैंक आफ बड़ौदा द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये की सहायता राशि चेक के अलावा पुलिस अधिकारियों द्वारा जुटाई गई सहायता राशि भी शामिल थी। डीजीपी राजीव कृष्ण की ओर से भी उन्हें एक लाख रुपये प्रदान किया गया। वहीं यूपी पुलिस और बैंक आफ बड़ौदा के बीच सैलरी पैकेज नवीनीकरण के लिए तीन वर्ष का एमओयू भी हुआ।
30 Apr 2026, 10:05:47 PM IST
वेस्ट यूपी में आंधी-बारिश, ओले भी गिरे
बीते कुछ दिनों से छुटपुट बूंदाबांदी और तेज धूप के बीच गुरुवार को दोपहर बाद मौसम ने पूरी तरह से अपना रंग बदल लिया। काले घने बादलों के साथ दिन में अंधेरा छा गया और शाम होते-होते आंधी और बारिश ने दस्तक दे दी। वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में 30-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई। मेरठ में रात में बारिश हुई जबकि अन्य हिस्सों में शाम के वक्त बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
वेस्ट यूपी में आंधी-बारिश, ओले भी गिरे
30 Apr 2026, 09:54:17 PM IST
बेखौफ आकिब का नया वीडियो आया सामने, नोटों की गड्डियों के साथ दिख रहे बच्चे
देश-विरोधी गतिविधियों से जुड़े संदिग्धों पर लगातार कार्रवाई के बीच मुख्य आरोपी आकिब का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले रहा है। विदेश में बैठा आकिब बार-बार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहा है। उसके नए वीडियो में वह बेखौफ नजर आ रहा है और कुछ बच्चे नोटों की गड्डियों से खेलते दिख रहे हैं। आकिब अपने बाल संवारते हुए खुद को बेपरवाह दिखाने की कोशिश कर रहा है।
बेखौफ आकिब का नया वीडियो आया सामने, नोटों की गड्डियों के साथ दिख रहे बच्चे
30 Apr 2026, 09:36:41 PM IST
एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह बने डीजी
एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह को डीजी के पद पर प्रोन्नत किया गया है। डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत का गुरुवार को सेवाकाल समाप्त होने पर 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को वरिष्ठता के क्रम में पदोन्नति मिली। वह पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर समेत अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं। उन्हें जल्द नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पुलिस विभाग में कई अधिकारियों को जल्द इधर से उधर किया जा सकता है। डीजीपी राजीव कृष्ण व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को सेवाकाल पूरा करने पर डीजी नीरा राव और डीआईजी राम बदन सिंह को विदाई दी। दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
30 Apr 2026, 08:47:32 PM IST
यूपी में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार: अखिलेश
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार महिलाओं और बेटियों पर हो रहे हैं। अगर समय रहते न्याय मिलता तो ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। सपा प्रमुख 13 अप्रैल को हुए शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड के बाद गुरुवार को मल्लावां के रसूलपुर गांव में उसके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने पांच लाख रुपये का चेक भी दिया। इसके साथ ही मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाने की भी बात कही। मृतका के परिजनों से मिलने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मल्लावां स्थित शिव मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया।
30 Apr 2026, 08:44:15 PM IST
प्रेमी के घर जाने की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी किशोरी, हड़कंप
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी प्रेमी के घर जाने की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।पुलिसवालों ने किसी तरह से समझा-बुझाकर ढाई घंटे बाद उसे नीचे उतारवाया। इससे पहले किशोरी की मां ने युवक पर अपहरण का केस दर्ज कराया था, जिसमें पुलिस ने बेटी को बरामद कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया था। अब किशोरी फिर उसी के साथ जाना चाहती है।
30 Apr 2026, 07:18:44 PM IST
भाजपा के साथी भ्रम फैलाते हैं, विधानसभा में बोले विधायल कमाल अख्तर
यूपी विधानसभा में सपा विधायक कमाल अख्तर ने कहा- ये सभी जानते हैं कि 2023 में महिला आरक्षण बिल पास हुआ। लेकिन बीजेपी के जितने भी साथी हैं वह भ्रम फैलाते हैं। 5 राज्य में चुनाव था इसलिए विशेष सत्र बुला लिया। अब आप बताइए 2011 की जनगणना के आधार पर तो यूपी सरकार पंचायत चुनाव नहीं करवाना चाहती, फिर लोकसभा में महिला आरक्षण बिल कैसे लागू हो जाएगा।
30 Apr 2026, 05:43:05 PM IST
माता प्रसाद पांडेय के सवाल का सीएम योगी ने दिया जवाब
माता प्रसाद पांडेय के सवाल का जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा, भाजपा कभी भी अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जातियों के आरक्षण के विरोध में नहीं रही है। लेकिन हम लोग मजहबी आरक्षण का सदैव विरोध करते रहे हैं और विरोध करते रहेंगे। जिन कारणों से इस देश ने 1947 में विभाजन की त्रासदी को झेला है, उस प्रकार की स्थिति भविष्य में कभी न आने पाए। इसलिए सजग नागरिक के रूप में और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भाजपा अपने उन राष्ट्रीय कर्तव्यों का निर्वहन करती रहेगी। भाजपा हमेशा मजहबी आरक्षण का विरोध करती है। हम उस बात के भी पक्षधर हैं, अनुसूचित जाति, जनजाति और अति पिछड़ी जाति से जुड़े हुए लोगों को उनका अधिकार और उनका हक हर हाल में मिलना चाहिए। इसमें कोई भी संदेह कहीं नहीं। लेकिन आप लोगों की जो मंशा नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम से जो सामने आया कि आपने उसकी आड़ में नारी शक्ति को मिलने वाले उनके अधिकारों से वंचित करके रखा है और आधार बनाया मजहबी आरक्षण को।
30 Apr 2026, 05:37:08 PM IST
सपा विधायक कमाल पर वित्तमंत्री ने कसा तंज
महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान विधानसभा में बोल रहे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष के विधायक कमाल खान पर तंज कसा। उन्होंने कहा, नाम कमाल है तो कमाल करेंगे ही। आप ही महापुरुष हैं जिन्होंने 2010 में संसद में बिल फाड़ा था। उस समय बाकायदा विरोध किया था। 1980 में कमीशन आया तो 90 तक लटकाए रखा था। राजीव गांधी विपक्ष में थे तो मंडल कमीशन लागू हुआ तब भी उन्होंने विरोध किया था। हमने कभी आरक्षण का विरोध नहीं किया। 2029 में अगर ये रोल पाजिटिव में इनका होता तो इसी 2029 में संसद में 815 सीटें होतीं। 50 प्रतिशत इसलिए रखा गया कि सदन में किसी का हिस्सा कम न हो।
30 Apr 2026, 04:56:16 PM IST
महिला प्रधान को नहीं पहचानते प्रधानपति को सब जानते हैं
महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करते हुए विधायक राजा भैया ने कहा, आज महिलाएं नए-नए क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वो देखकर हम लोगों को गर्व और प्रसन्नता होती है। 1995 में नेता जी ने पंचायत चुनाव में महिलाओं को आरक्षण दिया था। प्रधान जी का नाम नहीं पता, लेकिन प्रधानपति का नाम पता है। महिलाओं का भागीदारी का जिक्र करते हुए राजाभैया ने कहा, क्या पंचायतीराज में महिला आरक्षण से महिलाओं की स्थति बेहतर हुई है? प्रधानपति को तो सब पहचानते होंगे लेकिन असली प्रधान को नहीं पहचान पाते, उनकी स्थिति आज जहां की तहां है। मैं यह कह सकता हूं कि उससे कोई महिला उत्थान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश की बेटियां और महिला न सिर्फ सक्षम और बल्कि सुरक्षित भी हैं। उन पर बुरी नजर डालने वाला या उनको कोई क्षति पहुंचाने वाला, अनके कई उदाहरण हैं। एक मार्च 2027 को जनगणना पूर्ण होने की बात कही जा रही है। आबादी कई गुणा बढ़ी है और अधिक जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है। आरक्षण बिल लागू होने पर 33 प्रतिशत में किसका गला कटेगा। सीटें भी बढ़ें और एक सामंजस्य रहे। दोनों को बराकर का अधिकार रहे। कोई भी वक्ता बोले हैं, वह विषय पर बोलें।
30 Apr 2026, 04:44:47 PM IST
पीएम मोदी जो प्रस्ताव लाए हैं उसे सीधे-सीधे पास करवा दीजिए
महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान विधानसभा में प्रतापगढ़ कुंडा से विधायक राजा भैया ने कहा, आपातकाल के समय इंदिरा जी ने लोकसभा की संख्या फ्रीज कर दी थी। 2011 के बाद अभी तक जनगणना नहीं हुई है। पिछले दिनों हम लोगों ने देखा कि नारी वंदन तो 2023 में मोदी जी ले आए थे। अभी हाल में सदन में 17 अप्रैल को बैठक हुई थी। आशा थी कि इस काम में सभी दल सहयोग करेंगे, लेकिन हुआ उल्टा, बिल पास नहीं हो सकता। स्थितियां जहां का तहां। आप लोग आरोप प्रत्यारोप में ही उलझे हुए हैं। पीएम मोदी ने जो प्रस्ताव लाए हैं वे सीधे-सीधे पास करवा दीजिए। इसमें डीलिमिटेशन का भी प्रावधान भी है।
30 Apr 2026, 04:23:25 PM IST
कांग्रेस ने की विशेष सत्र का समय बढ़ाने की मांग
महिला आरक्षण अधिनियम को लेकर बुलाए जा रहे विशेष सत्र पर कांग्रेस ने सरकार की तैयारी और मंशा दोनों पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने स्पष्ट कहा कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर महज पांच घंटे की चर्चा पर्याप्त नहीं हो सकती। उन्होंने मांग की कि विशेष सत्र का समय बढ़ाया जाए, ताकि महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील और व्यापक प्रभाव वाले मुद्दे पर सभी पक्ष विस्तार से अपनी बात रख सकें। उनका कहना है कि यह केवल एक विधायी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी-नारी शक्ति-के अधिकारों और भागीदारी से जुड़ा विषय है। आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इस मुद्दे पर जल्दबाजी न करे और पूरे दिन से भी अधिक समय देकर गंभीर और सार्थक चर्चा सुनिश्चित करे।
30 Apr 2026, 03:58:31 PM IST
आने वाले समय में हर घर से द्रोपदी निकलेगी: केतकी सिंह
विधायक केतकी सिंह ने विधानसभा में विपक्ष को जमकर घेरा। सपा सरकार में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, सपा के पांच साल में 42 प्रतिशत अपराधी बिना चार्जशीट के छूटे। 1090 हेल्पलाइन पर पांच करोड़ से ज्यादा शिकायतें निपटाई गईं। सपा सरकार में पांच साल तक बेटियों रोती रहीं लेकिन एफआईआर नहीं हुई। बदायूं सामूहिक गैंगरेप मामले पर विधायक केतकी सिंह ने कहा, 14-16 साल की बच्चियों का रेप करके पेड़ पर टांग दिया जाता है आपके लोग मुंह पर ताला लगाकर बैठ जाते हैं। आजम खां का बिना नाम लिए केतकी सिंह ने विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा, इनके नेता ये देखते हैं कि महिला ने कपड़ों के अंदर क्या पहन रखा है। उस समय में कृष्ण ने द्रोपदी के लिए महाभारत की थी। अब आने वाले समय में हर घर से द्रोपदी निकलेगी, और अपनी महाभारत स्वयं लड़ेगी। सीएम योगी और पीएम मोदी का हम सबके ऊपर हाथ है। हमारे योगी जी कहते हैं कि बेटी पर आंख उठाई तो आगे यमराज से मिला दूंगा।
30 Apr 2026, 03:54:43 PM IST
महिला बिल गिराकर विपक्ष ने एक बार फिर क्रू चेहरा दिखाया
25 जून 1975 का वो कालादिन भारत इतिहास में सबसे बड़ा काला दिन जाना जाता रहा है। लेकिन विपक्ष ने फिर अचंभित किया जब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल लाया गया तो विपक्ष ने फिर से अपना वो क्रू चेहरा दिखाया। 17 अप्रैल को फिर वह दिन बना जब महिला आरक्षण बिल को संसद में गिरा दिया गया। विपक्ष पर बरसीं विधायक केतकी सिंह ने कहा, आखिर किस आधार पर महिला आरक्षण बिल का विरोध करते हैं। अगर गरीब की महिला अगर चाहती है कि आरक्षण के बिल पर अगर कोई महिला राजनीति में आती है तो आपके गेट बंद हो जाते हैं। ये महिलाओं को आगे बढ़ने नहीं देना चाहते।
30 Apr 2026, 03:41:47 PM IST
महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बनाई एंटी रोमियो
हाथरस विधानसभा क्षेत्र से अंजुला महौर ने कहा, जब नारी सशक्त होगी तभी राष्ट्र सशक्त होगा। विपक्ष से सवाल करते हुए विधायक ने कहा, विपक्ष को सत्ता से वर्चस्व खत्म होने का डर है इसलिए कर रहे विरोध। जिन महिलाओं ने अपनी क्षेत्र में काबिलियत साबित की है, महिलाओं ने तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बना दी। बड़े अंतराल में दोबारा योगी जी की सरकार बनाई और बदले में योगी ने एंटी रोमियो स्क्वायड देकर महिलाओं को सुरक्षा देने का काम किया। सीएम योगी ने कहा है कि महिलाओं को छेड़ने वालों का अब अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार करते मिलेंगे। महिला आरक्षण बिल का जब राजनैतिक दल इस तरह का विरोध करते हैं तो समाज में गलत संदेश जाता है। भारतीय महिलाएं जागरूक हैं, वह समझती हैं कि कौन उनके लिए काम कर रहा है कौन नहीं। सपा-बसपा कांग्रेस का काम लगातार विरोध करना रहा है। एक नए युग की शुरुआत है, जहां महिलाएं बराबरी से आगे बढ़ेंगी।
30 Apr 2026, 03:34:01 PM IST
सीसामऊ उपचुनाव में महिलाओं पर हुआ अत्याचार
महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी ने कहा, अखिलेश यादव की विचारधारा महिला सशक्तिकरण की राह पर रहे हैं। सपा के पूरे परिवार ने मुझे उस समय सहारा दिया जब मैं एक साथ कई समस्याओं से लड़ रही थी। सपा मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है। भाजपा पर हमलावर हुईं नसीम सोलंकी ने कहा उपचुनाव में मेरे ऊपर बहुत अत्याचार हुआ था। मेरे पति जेल में थे। उपचुनाव में मेरे ऊपर डंडे बरसाए गए। मैं घर बच्चे सब संभाल रही थी। मेरे पति को कानपुर से दूर भेज दिया गया था। जब मौका आया तो सपा प्रमुख ने मुझे चुना। मेरे सामने एक व्यक्ति था जिनसे में लड़ाई लड़ रही थी उपचुनाव में। थोड़ा हम लोगों को रियायत मिलनी चाहिए। कुदंरकी में जिस पर डंडे ताने थे वह भी एक महिला थी। महिलाओं को इस तरह से पीड़ित न किया जाए। अखिलेश यादव ने तकलीफ के वक्त में मेरी मदद की। मुझे चुनाव के बारे में कुछ नहीं पता था। एक महिला को कैसे नेता बनाया जाता है आप लोगों ने जुल्म ढहाकर सिखा दिया।
30 Apr 2026, 03:28:13 PM IST
महिलाओं के हित में कई काम कर रही भाजपा सरकार
महिला आरक्षण बिल पर विधानसभा में बोल रहीं योगी सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सपा को घेरा। बेटी रानी मौर्य ने कहा, आज हमारी नारी ने हर जगह परचम लहराया है। जहां जरूरत पड़ी नारियों ने अपनी शक्ति का लोहा मनवाया है। संसद में जो महिला आरक्षण बिल गिरा है वह महिलाएं सह नहीं सकतीं। पंचायत से लेकर ससंद तक बहनें अपनी योग्यता का परिचय दे रही हैं। जो भी काम दिया जाता है उन्हें बखूबी निभा रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने बहनों ने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। हमारी सरकार की योजनाएं हर तबके तक पहुंची है। हमारी सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। पीएम और सीएम महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कितने कार्य कर रहे हैं ये विपक्ष को नहीं दिखता। हमारी सरकार में महिलाओं के लिए कई वूमेन हॉस्टल बनवाए हैं, जहां रहकर वह अपना काम भी कर सकती हैं और बच्चों को पढ़ा सकती हैं। महिला सुरक्षा के लिए महिला पुलिस अधिकारी, महिला साइबर सेल, महिला शक्ति कक्ष, महिला अपराधों पर तुरंत कार्रवाई, पिंक बूथ सेवा, पिंक बस सेवा उन सभी बहनों के लिए जिन्हें जरूरत पर सुविधा मिल सके। सपा की बहनों से सबसे कहना चाहती हूं, जब सरकारें सब बहनों के लिए काम करती हैं तो संशोधित बिल को 2029 में पास करके उन सभी बहनों को पार्टिलयामेंट में जानें दें।
30 Apr 2026, 03:18:40 PM IST
महिलाओं की आवाज दबाना चाहता है विपक्ष
महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करते हुए अखिलेश की बागी विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा प्रहार किया। यूपी विधानसभा में विधायक पूजा पाल ने कहा, महिलाओं को जब अधिकार देने की बारी आती है तो ये लोग विरोध क्यों करते हैं? ये महिलाओं की आवाज को दबाना चाहते हैं। ये नहीं चाहते हैं कि देश की महिला संसद में जाकर अपनी आवाज को उठाकर। वहां पर विषयों को बुलंद कर सकें। क्यों कि इनके घर की महिलाएं तो पहले से ही राजनीति में हैं। यह अधिनियम किसी एक दल का नहीं बल्कि पूरे देश की महिलाओं का है।
30 Apr 2026, 02:38:31 PM IST
अतुल प्रधान ने राजभर पर कसा तंज
सपा विधायक अतुल प्रधान ने ओपी राजभर पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा किये वही हैं जो योगी को चप्पलों को मारने की बात कही थी। अतुल प्रधान की बात को काटते हुए स्पीकर ने टॉपिक पर बोलने को कहा।
30 Apr 2026, 02:35:29 PM IST
ओपी राजभर ने विपक्ष को बताया महिला विरोधी
ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि आप लोग महिला के कट्टर विरोधी हो। आपने पाल, नाई, विश्वकर्मा, निषाद, मुसलमानों को भी धोखा दिया। आपने पीडीए की बात करते हो आपके पीडीए में एमवाई रह गया है। आज हम नारी वंदन के समर्थन में हमारी पार्टी समर्थन में है।
30 Apr 2026, 02:27:38 PM IST
ओपी राजभर ने गाजीपुर घटना का किया जिक्र
ओपी राजभर ने सदन में गाजीपुर घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। लड़की ने कूदकर जान दे दी। लेकिन विपक्ष ने इसे रेप और हत्या बताया।
30 Apr 2026, 02:15:37 PM IST
पल्लवी पटेल ने भाजपा पर कसा तीखा तंज
सपा विधायक पल्लवी पटेल ने भाजपा पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा है कि 2011 के आंकड़े को उठाकर महिला के हिस्सेदारी को सुनिश्चित करना चाहते हैं तो 2024 के लोकसभा चुनाव में आपने उन सीटों पर महिलाओं के आरक्षण को सुनिश्चित क्यों नहीं किया था। वो भाजपा सरकार जो रातोंरात नोटबंदी, लॉकडॉउन, जीएसटी लाती है। वह रो-रोकर कहती है कि वह असहाय हो गए हैं।
30 Apr 2026, 02:08:07 PM IST
मायावती के साथ गेस्ट हाउस कांड को याद दिला सपा पर बरसे योगी, पूजा पाल प्रकरण का भी जिक्र किया
मायावती के साथ गेस्ट हाउस कांड को याद दिलाकर सपा पर योगी बरसे। योगी ने कहा कि उस समय गेस्ट हाउस कांड में दलित महिला मुख्यमंत्री मायावती की हत्या करने की कोशिश की गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मायावती के साथ गेस्ट हाउस कांड को याद दिला सपा पर बरसे योगी, पूजा पाल प्रकरण का भी जिक्र किया
30 Apr 2026, 02:07:11 PM IST
माता प्रसाद जी इस उम्र में सच्चाई स्वीकार करिए, योगी बोले- सपाइयों को देख गिरगिट भी शरमा जाए
यूपी विधानसभा सीएम योगी विपक्ष पर जमकर हमला बोला। योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलते थे। डंडे जरूर मिलते थे। अब देश में 10 करोड़ महिलों एलपीजी का मुफ्त कनेक्शन दिलाया गया। योगी ने कहा कि माता प्रसाद जी इस उम्र में सच्चाई करिए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: माता प्रसाद जी इस उम्र में सच्चाई स्वीकार करिए, योगी बोले- सपाइयों को देख गिरगिट भी शरमा जाए
30 Apr 2026, 02:00:58 PM IST
विपक्षी सदस्य माफी मांगे, निंदा प्रस्ताव में भागीदार बनें: सीएम योगी
सीएम योगी ने विधानमंडल दल के सभी सदस्यों से अपील की कि वे चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने सपा और कांग्रेस के सदस्यों से कहा कि अगर इनमें नैतिक साहस है तो चर्चा में भाग लें और स्पष्ट बताएं कि उन्होंने नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक का विरोध क्यों किया? इस विरोध के पीछे उनकी मंशा क्या थी? मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उनके नेताओं ने गलत किया है तो इनका दायित्व है कि वे माफी मांगें या निंदा प्रस्ताव को पारित करवाकर महिला-विरोधी आचरण की निंदा में भागीदार बनें। उन नेताओं की जरूर निंदा की जानी चाहिए, जिन्होंने आधी आबादी को राजनीतिक सशक्तीकरण और आरक्षण के लाभ से वंचित रखा।
30 Apr 2026, 01:41:47 PM IST
शाहबानो प्रकरण की चर्चा करते हुए सीएम योगी का विपक्ष पर तंज- सदन में सपा-कांग्रेस को करेंगे बेनकाब
सीएम योगी ने शाहबानो प्रकरण से लेकर अब तक के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा महिलाओं के आरक्षण के मार्ग में बाधक बना रहा है। गुरुवार की चर्चा में सपा, कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और अन्य सहयोगी दलों और उनके महिला-विरोधी चरित्र को पूरी तरह एक्सपोज किया जाएगा।
30 Apr 2026, 01:34:10 PM IST
देख सपाई, बिटिया घबराई- सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
सीएम योगी ने कहा कि जब भी सपा को प्रदेश में सत्ता मिली, महिलाओं पर अत्याचार और क्रूर घटनाओं ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। हर व्यक्ति जानता है कि सपा सरकार के समय ‘देख सपाई, बिटिया घबराई’ जैसे स्लोगन बन गए थे। स्टेट गेस्ट हाउस कांड हो या अन्य महिला संबंधी अत्याचार, इनकी छवि जगजाहिर है।
30 Apr 2026, 01:25:59 PM IST
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को भाजपा-एनडीए निरंतर आगे बढ़ रही: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि गुरुवार को पूरे दिन इसी विषय पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं को गरिमा, सम्मानजनक स्थान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण मिल रहा है। नीति-निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भाजपा और एनडीए निरंतर आगे बढ़ रहा है।
30 Apr 2026, 01:19:28 PM IST
विपक्ष ने छवि सुधारने का अवसर गंवा दिया: सीएम योगी
सीएम योगी ने विपक्ष पर कटाक्ष किया कि इनके पास कालिख मिटाने का अच्छा अवसर था। वे नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक में सहयोग कर अपनी महिला-विरोधी छवि बदल सकते थे, लेकिन उन्होंने यह मौका भी गंवा दिया। अब ये दल लगातार इस मुहिम में लगे हैं कि यह संशोधन और अधिनियम लागू न हो पाए। विपक्ष ने ऐसे प्रयास किए जिनसे प्रदेश और देश में व्यवस्था पर सवाल खड़े हों।
30 Apr 2026, 01:13:48 PM IST
कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इन दलों को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संशोधन रोकने के उनके आचरण की निंदा के लिए यह विशेष सत्र बुलाया गया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल जन्मजात महिला-विरोधी हैं। उनकी रग-रग में नारी का अपमान भरा हुआ है।
30 Apr 2026, 12:52:30 PM IST
कांग्रेस ने कुप्रथाओं का समर्थन किया, देश को कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहती है: योगी
सीएम योगी ने सदन में कहा कि कांग्रेस ने तीन तलाक की कुप्रथा का समर्थन किया और अब भी सुधरने के बजाय देश को कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहती है। मुस्लिम महिलाओं के साथ हुए अन्याय और मौलवियों के सामने नाक रगड़ने की वजह से कांग्रेस की दुर्गति हुई। 40 वर्ष बीत गए, लेकिन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से बंजर जमीन बन गई है।
30 Apr 2026, 12:44:14 PM IST
सपा के लोग मायावती को मार देना चाहते थे: बृजेश पाठक
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि सपा के लोग महिला सम्मान की बात करते हैं लेकिन यही लोग थे जब बसपा ने सपा से समर्थन वापस ले लिया था तो सपा के गुंडे स्टेट गेस्ट हाउस में मायावती को सिलिंडर लीक कर जान से मारना चाहते थे। ये लोग अब महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं। स्वर्गीय फूलन देवी को डाकू बना देने में इन्हीं सपा के लोगों का हाथ था।
30 Apr 2026, 12:39:35 PM IST
विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव के लिए सत्र: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि यह विशेष सत्र समाजवादी पार्टी और INDI गठबंधन के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ विशेष निंदा प्रस्ताव पारित करने के उद्देश्य से बुलाया गया है। समाजवादी पार्टी को जब भी सत्ता में रहने का अवसर प्राप्त हुआ है तब जिस तरह की बर्बर घटनाएं और क्रूरता की घटनाएं हुई है वह हर व्यक्ति जानता है। समाजवादी पार्टी के समय नारा बन गया था- देख सपाई, बिटिया घबराई।
30 Apr 2026, 12:28:05 PM IST
पहली दलित मुख्यमंत्री के साथ स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ, सपा ने समर्थन नहीं किया: योगी
सीएम योगी ने गेस्ट हाउस कांड पर बात करते हुए कहा था कि जब मैं समाजवादी पार्टी की बात करता हूं कि 1995 की घटना सबको याद है, जब प्रदेश की पहली दलित मुख्यमंत्री के साथ स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ था। पार्टी कोई भी हो सकती है लेकिन आपका आचरण क्या था? यह है समाजवादी पार्टी का आचरण। उस समय की बसपा नेत्री जो बाद में प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी, भाजपा ने उनका समर्थन किया कि एक दलित की बेटी को सम्मान मिलना चाहिए। स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी अपनी जान पर खेलकर समाजवादी पार्टी के गुंडों से स्टेट गेस्ट हाउस में भिड़े थे।
30 Apr 2026, 12:25:53 PM IST
ये 7 प्रमुख अध्यादेश सदन में रखे
यूपी विधानसभा के विशेष सत्र में कुल 7 महत्वपूर्ण विधेयक पटल पर रखे गए हैं।
सदन में रखे गए प्रमुख अध्यादेश:
- उप लोक सेवा (अधिकारण) संशोधन अध्यादेश, 2026
- उप राजस्व संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026
- उप राजस्व संहिता (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, 2026
- उप वानिकी और औद्योगिक विश्वविद्यालय अध्यादेश, 2026
- उप दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारण का उपशमन) संशोधन अध्यादेश, 2026
- उप निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2026
30 Apr 2026, 12:24:56 PM IST
सीएम योगी की वही पुरानी कैसेट बज रही: संग्राम यादव
सीएम योगी के भाषण पर जवाब देते हुए सपा नेता संग्राम यादव ने कहा कि आज जब सदन का विशेष सत्र बुलाया गया तो उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री जी नारी सशक्तिकरण पर अपनी बात रखेंगे पर उन्होंने यहां प्रवचन किया। यही बातें मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कहीं। यही बातें मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में कही और आज जब पूरे देश की नजर इस सदन की कार्रवाई पर हैं तो मुख्यमंत्री ने यहां पर भी वही पुराना कैसेट जारी कर दिया।
30 Apr 2026, 12:05:31 PM IST
आप लोगों को देख गिरगिट भी शरमा जाए: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि आप लोगों के आचरण को देखकर गिरगिट भी शरमा जाएगा कि सदन में आचरण कैसा और यहां आचरण कैसा? गिरगिट भी शरमा जाएगा। दिल्ली से लखनऊ पहुंचते-पहुंचते जब आधी आबादी के आक्रोश को झेलना पड़ रहा है तो यहां आप रंग बदल रहे हैं। फिर सदन में विरोध क्यों किया?
30 Apr 2026, 12:02:06 PM IST
यूपीए से काम नहीं चला तो इंडी गठबंधन बनाया: योगी
सीएम योगी ने कहा कि जब इन लोगों को लगा कि यूपीए से काम नहीं चलेगा तो इंडी गठबंधन बनाया। सपा-कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के स्वावलंबन का विरोध किया और इसमें बाधा बने। इन लोगों का चेहरा बोलने का कुछ और दिखाने का कुछ और है लेकिन पूरा देश और प्रदेश आप लोगों के कारनामों को जानता है।
30 Apr 2026, 12:01:07 PM IST
सदन सपा के महिला विरोधी आचरण का गवाह: योगी
कांग्रेस और सपा आधी आबादी की गरिमा, सम्मान और उत्थान के लिए उठाए जाने वाले किसी भी प्रगतिशील कदम का विरोध करते हैं। आपका आचरण 16 और 17 अप्रैल को लोकसभा में देखने को मिला। यह सदन सपा के महिला विरोधी आचरण का गवाह है।