Make Gorakhpur city jam-free at all costs, CM Yogi gave strict instructions to the officers हर हाल में जाममुक्त बनाएं, सीएम योगी ने किस शहर के लिए अफसरों को दिए सख्त निर्देश?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हर हाल में जाममुक्त बनाएं, सीएम योगी ने किस शहर के लिए अफसरों को दिए सख्त निर्देश?

यूपी के सीएम योगी ने गाेरखपुर को हर हाल में जाममुक्त बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में योगी ने कहा कि शहर में जाम पर नियंत्रण को लेकर फुलप्रूफ प्लान बनाएं।

Tue, 3 March 2026 08:45 PMDeep Pandey गोरखपुर, हिन्दुस्तान
share
हर हाल में जाममुक्त बनाएं, सीएम योगी ने किस शहर के लिए अफसरों को दिए सख्त निर्देश?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को हर हाल में जाममुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में योगी ने कहा कि शहर में जाम पर नियंत्रण को लेकर फुलप्रूफ प्लान बनाएं। ट्रैफिक प्रबंधन को और सुदृढ़ करें। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराएं। रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करें। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा कराएं। इसके साथ ही सीएम योगी कहा कि घंटाघर स्थित बंधु सिंह पार्क में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग-कामर्शियल कॉम्प्लेक्स का काम जल्द से जल्द पूरा करें।

सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं। योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। गोरखपुर शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के क्रम में योगी ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं।

योगी ने जमीन अधिग्रहण, आवंटन और निवेश प्रस्तावों की जानकारी ली

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि घंटाघर स्थित बंधु सिंह पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग बन जाने से घंटाघर क्षेत्र में जाम की समस्या दूर करने में बड़ी सहायता मिलेगी। इसके साथ ही कामर्शियल कॉम्प्लेक्स में विरासत गलियारा से प्रभावित दुकानदारों को कारोबार का स्थान मिल जाएगा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में जमीन अधिग्रहण, आवंटन और निवेश प्रस्तावों की जानकारी ली। इसके साथ ही योगी ने कहा कि निवेश के शानदार माहौल में किसी उद्यमी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी को हरित प्रदेश बनाने में जुटी योगी सरकार, इस साल भी करेगी यह बड़ा काम
ये भी पढ़ें:होली पर ऐसी हो व्यवस्था, योगी सरकार के मंत्री का अधिकारियों को ये निर्देश

होली पर्व पर हुड़दंगियों को सिखाएं करारा सबक

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहनी चाहिए। उन्होंने होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने और हुड़दंगियों को करारा सबक सिखाने की हिदायत दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा, यूपी में होली से पहले सनसनीखेज मर्डर

मानसून सीजन को लेकर से अभी से तैयारी के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी गर्मी और मानसून सीजन को लेकर प्रशासन को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश आने में हालांकि अभी काफी समय है लेकिन बाढ़ बचाव और जलभराव दूर करने की तैयारियों पर अभी से ध्यान देना होगा। इनसे जुड़ी योजनाओं पर तेजी से काम कराने की जरूरत है। क्योंकि मानसून के आने बाद बारिश होने पर किसी भी तरह की कोई परेशानी या दिक्कत आए। इसके समय सारी तैयारियां कर ली जाए। समीक्षा बैठक में प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।