Husband kills his wife, sensational murder before Holi in Bahraich UP पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा, यूपी में होली से पहले सनसनीखेज मर्डर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा, यूपी में होली से पहले सनसनीखेज मर्डर

यूपी के बहराइच जिले में पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर फरार कातिल को गिरफ्तार कर लिया है।

Tue, 3 March 2026 08:10 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा, यूपी में होली से पहले सनसनीखेज मर्डर

Bahraich News: यूपी के बहराइच जिले में होली से पूर्व संध्या सनसनीखेज मर्डर सामने आई है। यहां रमपुरवा में स्थित राजकीय विद्यालय में मंगलवार को सफाई कर्मचारी का उसकी पत्नी से विवाद हो गया। हमलावर युवक ने अपनी पत्नी को लाठी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार फरार हो गया। इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर फरार कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।

सुजौली थाने के घूरे पुरवा निवासी सूरज पुत्र मुन्नालाल राजकीय विद्यालय रमपुरवा में निजी तौर पर सफाई कर्मचारी का कार्य कर रहा है। वह अपनी पत्नी रेखा और दो बच्चों के साथ रमपुरवा विधालय में ही रह रहा है। मंगलवार को सुबह 11 बजे पति पत्नी मामूली कहासुनी हुई। जिसमें पति ने पत्नी को लाठी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। लोगों ने सूचना थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने फरार पति को ताबड़तोड़ दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की मां चंपा की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल होली पर लखनऊ में मेट्रो कितने बजे से चलेगी? यात्रियों से ये अनुरोध भी
ये भी पढ़ें:होली बाद लखनऊ से चलेंगी अतिरिक्त 350 बसें, यहां के लिए सफर होगा आसान
ये भी पढ़ें:लखनऊ में होली की शोभायात्रा की सुरक्षा में 4000 से अधिक पुलिस, कैमरे से भी नजर

लापता महिला का शव आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास मिला, शिनाख्त

वहीं लखनऊ में काकोरी में लापता 26 वर्षीय महिला का शव का शव आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर मिला। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर के पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को महिला के परिजनों पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की। महिला के परिजनों ने काकोरी थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई थी। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि काकोरी के शिवरी महतवा निवासी प्रदीप अपनी पत्नी कामिनी (26) बीती 28 फरवरी की सुबह गांव के पास एक निजी क्लीनिक में डॉक्टर को दिखाने ले गए थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।