Yogi government minister AK Sharma instructions to officials: Arrangements should be like this on Holi होली पर ऐसी हो व्यवस्था, योगी सरकार के मंत्री का अधिकारियों को ये निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

होली पर ऐसी हो व्यवस्था, योगी सरकार के मंत्री का अधिकारियों को ये निर्देश

योगी सरकार में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने होली को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा है कि प्रदेशवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Mon, 2 March 2026 04:52 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
होली पर ऐसी हो व्यवस्था, योगी सरकार के मंत्री का अधिकारियों को ये निर्देश

UP News: यूपी में योगी सरकार में नगर विकास एके शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मंत्री एके शर्मा ने होली पर नगर निकायों व संबंधित विभागों को साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सीवर व्यवस्था व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेशवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने होलिका दहन व होली पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा है कि होली भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण एवं पारंपरिक पर्व है, जो आपसी प्रेम, सौहार्द, समरसता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है। सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए उत्सव को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

उन्होंने विशेष रूप से प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल रंगों से होली खेलने का आग्रह किया है। सिंथेटिक एवं रासायनिक रंग न केवल त्वचा और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इस वर्ष होली के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान दें। स्वच्छ एवं सुरक्षित होली मनाकर हम ‘स्वच्छ प्रदेश दृ स्वस्थ प्रदेश’ के संकल्प को भी साकार कर सकते हैं। साथ ही जल संरक्षण का भी ध्यान रखने की अपील की, ताकि अनावश्यक जल व्यर्थ न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई हो कि..होली को लेकर अफसरों को योगी के सख्त निर्देश
ये भी पढ़ें:एक्सईएन, एसडीओ और जेई समेत 4 पर एमडी ने लिया तगड़ा ऐक्शन, जानिए पूरा मामला

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रंगों के पावन पर्व ‘होली’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ‘होलिकोत्सव’ भारतीय संस्कृति का जीवंत उत्सव है, जो सामाजिक समरसता, आत्मीयता, उत्साह और एकता की भावना को और सशक्त बनाता है। यह पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि परस्पर सम्मान, सौहार्द और सहयोग का प्रतीक है। शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विविधताओं से सम्पन्न उत्तर प्रदेश में हमारी साझा परम्पराएं और लोक-उत्सव समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हैं। ‘होली’ हमें द्वेष, भेदभाव और नकारात्मक प्रवृत्तियों से ऊपर उठकर प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि त्योहार को हर्षोल्लास, शालीनता और मर्यादा के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह, उकसावे या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें। सभी जिलों में सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत किया गया है ताकि रंगोत्सव शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस संग अभद्रता और धक्का-मुक्की, गिरफ्त से अभियुक्त को भी छुड़ाया; 33 पर FIR
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।