Yogi government is working to make UP harit Pradesh and will launch a campaign this year as well यूपी को हरित प्रदेश बनाने में जुटी योगी सरकार, इस साल भी अभियान चलाकर करेगी यह बड़ा काम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी को हरित प्रदेश बनाने में जुटी योगी सरकार, इस साल भी अभियान चलाकर करेगी यह बड़ा काम

यूपी को हरित प्रदेश बनाने में योगी सरकार जुटी है। अब वर्ष 2026 में भी अभियान चलाकर 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का बड़ा काम किया जाएगा। पिछले वर्ष 37.21 करोड़ पौधे लगाए गए थे।

Tue, 3 March 2026 06:08 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी को हरित प्रदेश बनाने में जुटी योगी सरकार, इस साल भी अभियान चलाकर करेगी यह बड़ा काम

उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने में योगी सरकार जुटी हुई है। यूपी की योगी सरकार अब वर्ष 2026 में भी अभियान चलाकर 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का बड़ा काम किया जाएगा। यूपी में पिछले वर्ष 37.21 करोड़ पौधे लगाए गए थे। देखा जाए तो योगी सरकार पिछले नौ वर्षों में 242 करोड़ पौधे लगा चुकी है। ग्रीन चौपाल लगाकर लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है।

बड़े पैमाने पर किए जा रहे पौधरोपण का ही नतीजा है कि उप्र का वनाच्छादन भी 559.19 वर्ग किलो मीटर बढ़ा है। बीते साल 9 जुलाई को एक ही दिन में 37.21 करोड़ पौधे लगाए गए थे। पौधरोपण का प्रदेश में रिकॉर्ड बनाया जा रहा है। पांच जून को पर्यावरण दिवस हो या अन्य अवसर यूपी में पौधरोपण बड़े पैमाने पर किया जाता है। योगी सरकार ने पिछले साल 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीच जन्में 18348 बच्चों को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट भी दिया और उनके अभिभावकों को सहजन व फल के पौधे भेंट किए।

15 हजार गांवों में अभी तक ग्रीन चौपाल का गठन किया जा चुका

एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया। जिसकी सराहना पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी की। 15 हजार गांवों में अभी तक ग्रीन चौपाल का गठन किया जा चुका है। महीने में कम से कम एक बार ग्रीन चौपाल ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही हैं। पर्यावरण संरक्षण में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल होली पर लखनऊ में मेट्रो कितने बजे से चलेगी? यात्रियों से ये अनुरोध भी
ये भी पढ़ें:लखनऊ में होली की शोभायात्रा की सुरक्षा में 4000 से अधिक पुलिस, कैमरे से भी नजर

2030 तक हरित आवरण को 15 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य

वर्ष 2030 तक हरित आवरण को 15 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य है। बजट में सामाजिक वानिकी के लिए 800 करोड़ रुपये इस वित्तीय वर्ष में खर्च होंगे। पौधशाला प्रबंधन योजना के लिए 220 करोड़ व राज्य प्रतिकारात्मक वन रोपण योजना पर 189 करोड़ खर्च होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली बाद लखनऊ से चलेंगी अतिरिक्त 350 बसें, यहां के लिए सफर होगा आसान

पौधरोपण में चीन के आठ साल पुराने रिकार्ड को तोड़ा

बीते रविवार को वाराणसी के सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में मात्र एक घंटे में काशीवासियों ने 251446 पौधे लगाए गए। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स के जज ऋषिनाथ ने महापौर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को प्रमाण पत्र सौंपा। 350 बीद्या क्षेत्र में आधुनिक शहरी वन विकसित किया गया है। जिसने चीन के आठ साल पुराने रिकॉर्ड को यूपी ने ध्वस्त किया। चीन में 10 मार्च 2018 को 153981 पौधे का रोपण कर हेनान प्रांतीय समिति व हेनान शिफांगे ग्रीनिंग इंजीनियरिंग कंपनी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।