major swearing-in ceremony set to take place 2027 what SP planning regarding elections Has Akhilesh yadav dropped hint यूपी में बड़ी शपथ होने जा रही, 27 को लेकर अखिलेश का दावा; PDA दांव पर फिर जताया भरोसा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बड़ी शपथ होने जा रही, 27 को लेकर अखिलेश का दावा; PDA दांव पर फिर जताया भरोसा

आपस में प्रेम से रहो सपा मुखिया ने शनिवार को ऐशबाग ईदगाह के बाहर पत्रकारों से बातचीत में ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद का त्योहार खुशियां लेकर आता है। सेवईं खाओ, गले मिलो, आपस में प्रेम से रहो, ताकि दूरियां कम हो।

Sat, 21 March 2026 09:19 PMDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
यूपी में बड़ी शपथ होने जा रही, 27 को लेकर अखिलेश का दावा; PDA दांव पर फिर जताया भरोसा

Lucknow News: अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने पीडीए दांव पर भरोसा जताते हुए कहा, भाजपा का अब कुछ चलने वाला नहीं है। चाहे भाजपाई विस्तार करें या सिकुड़ जाए, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

पीडीए का साथ लेकर समाजवादी पार्टी भाजपा को हराने जा रही है। 2027 में बड़ी शपथ होने जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि हमने पिछले दिनों भाजपा का नाटक देखा। शंकराचार्य लखनऊ आए, तमाम भाजपाइयों ने कहा था, हम उनके सामने लेट जाएंगे। साष्टांग होकर सम्मान करेंगे। शंकराचार्य आए तो वे कहां गायब हो गए, अदृश्य हो गए। बटुकों के पैर छूकर दक्षिणा दी जाती है पर यहां तो उनकी चोटी पकड़ कर खींचा गया, अपमानित किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में एक मंच पर अखिलेश-अजय राय और दिनेश शर्मा; ईद की मुबारकबाद दी

सेवईं खाओ, गले मिलो, आपस में प्रेम से रहो

सपा मुखिया ने शनिवार को ऐशबाग ईदगाह के बाहर पत्रकारों से बातचीत में ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद का त्योहार खुशियां लेकर आता है। सेवईं खाओ, गले मिलो, आपस में प्रेम से रहो, ताकि दूरियां कम हो। अभी कुछ दिन पहले हम लोगों ने होली का त्योहार मनाया। हम सभी लोगों ने मिलकर गुझिया बांटी थी। हमारी यही हिन्दुस्तानियत है। उन्होंने बातचीत में कहा कि लोगों का मन था कि बाटी चोखा खाएं, लेकिन दूसरी दावत नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि जिसको गंगा मईया ने बुलाया था, वह केंद्र में है, लेकिन गंगा मईया साफ नहीं हुई। हम जब गंगा मां को याद करेंगे, मणिकर्णिका घाट भी याद आएगा, किसने बुलडोजर चलाया था? याद यह भी आएगा कि देवी जिन्होंने मणिकर्णिका घाट बनवाया, मंदिरों का संरक्षण किया उनकी मूर्ति के साथ-साथ भगवान शिव की मूर्ति तोड़ दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:23 में 12, परीक्षा का रिजल्ट नहीं...; BJPनेताओं के बीच गोलीबारी पर अखिलेश का तंज

बंगाल में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी हटाने पर भड़के अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में डीजीपी, चीफ सेक्रेटरी, पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी हटा दिए गए। ममता ने भाजपा के लिए जो कहा है, वह सच्चाई है। वह अकेले लड़ेंगी तो भी वह जीत जाएंगी। यूपी में जब भी भाजपा राज में चुनाव हुए एक भी अधिकारी नहीं हटाया गया। भाजपा ने रिश्तेदारों को जिताने के लिए अधिकारियों को चुनाव आयोग से सेट कराया। भाजपा षडयंत्रकारी पार्टी है, वह कब और कहां तनाव न पैदा कर दे? किसी को पता नहीं। मथुरा-वृंदावन जैसे तीर्थस्थलों में भी साधुओं से दुर्व्यवहार हुआ। समाज में नफरत फैलाना भाजपा का काम है। कब कहां किस तरह से चीजों को नफरत में बदलना है यह भाजपा से सीखें। हमें उससे सचेत रहना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2027 में कितनी सीटें जीकर सरकार बनाएगी भाजपा? डिप्टी सीएम केशव ने बता दिया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।