Major Reshuffle UP Police Nine IPS Officers Transferred See Transfer List यूपी पुलिस में फेरबदल, डीजी, एडीजी समेत नौ वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला, किसे कहां मिली तैनाती?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पुलिस में फेरबदल, डीजी, एडीजी समेत नौ वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला, किसे कहां मिली तैनाती?

यूपी में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। योगी सरकार ने नौ वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला किया है।

Thu, 21 May 2026 04:07 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी पुलिस में फेरबदल, डीजी, एडीजी समेत नौ वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला, किसे कहां मिली तैनाती?

IPS Transfer List: योगी सरकार ने यूपी पुलिस में एक बार फिर फेरबदल किया है। आईजी, डीजी समेत नौ वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें चार डीजी, चार एडीजी और एक आईजी शामिल है। पुलिस विभाग में फेरबदल से अन्य विभाग के अफसरों में हड़कंप मचा है। जिन आईपीएस अफसरों का तबादला किय गया है उनमें जय नरायन सिंह को पुलिस महानिदेशक, ईओडब्ल्यू लखनऊ, ध्रुव कांत ठाकुर को पुलिस महानिदेशक, होमगार्ड, के साथ पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा, बिनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक सीआईडी लखनऊ के साथ पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम, यूपी-112 लखनऊ, आलोक सिंह को पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय लखनऊ के साथ विशेष सुरक्षा बल की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह एडीजी आगरा जोन रहीं श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर, एडीजी ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक ट्रैफिक सड़क सुरक्षा निदेशालय लखनऊ के साथ अपराध, एडीजी पीएसी रहे आरके स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पावर कारपोरेशन लखनऊ, एडीजी अपराध लखनऊ रहे एसके भगत को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन बनाया गया है। इसके अलावा आईजी अभियोजन रहीं गीता सिंह को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस जिले में इंस्पेक्टर-दरोगा बड़ी संख्या में इधर से उधर, सिपाहियों के भी तबादले
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़कियों के रूम में घुसा लॉज मालिक का बेटा,छेड़खानी से रोकने पर छात्राओं को पीटा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोती हुई पत्नी पर पति ने बांके से किए कई वार, मौत के घाट उतार खुद भी लगाई फांसी

एक सप्ताह पहले पीसीएस अफसरों का किया था तबादला

एक सप्ताह पहले योगी सरकार ने पीसीएस अफसरों का तबादला किया था। इनमें वाराणसी में तैनात एडीएम आलोक कुमार वर्मा को सुलतानपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। प्रदीप कुमार वर्मा को एडीएम (वित्त व राजस्व) संभल से एडीएम प्रशासन लखनऊ और प्रियंका सिंह को एडीएम (वित्त व राजस्व) हरदोई से कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा डा.वैभव शर्मा एडीएम (वित्त व राजस्व) बदायूं से एडीएम प्रशासन गोरखपुर, श्रद्धा शांडिलयायन सचिव एडीए से परीक्षा नियंत्रक चिकित्सा शिक्षक भर्ती बोर्ड लखनऊ, रत्न प्रिया अपर आयुक्त प्रयागराज से एडीएम प्रशासन सुलतानपुर, अभिनव रंजन श्रीवास्तव एडीएम (वित्त व राजस्व) इटावा से अपर नगर आयुक्त लखनऊ, संजीव कुमार अटल विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलसचिव से एडीएम प्रशासन आजमगढ़ बनाए गए हैं।

ज्योत्सना को अटल विश्वविद्यालय लखनऊ का नया कुलसचिव बनाया गया है। वहीं अमृता सिंह एडीएम रायबरेली से अपर नगर आयुक्त कानपुर, गौरव शुक्ला एडीएम प्रशासन सुलतानपुर से सचिव झांसी विकास प्राधिकरण, सुभि काकन एडीएम प्रशासन लखनऊ से उप आवास आयुक्त आवास विकास लखनऊ, ज्योति सिंह एडीएम मुरादाबाद से एडीएम (वित्त व राजस्व) अमेठी, डा.संतोष कुमार उपाध्याय सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद से उप निदेशक प्रशासन खेल निदेशालय लखनऊ, सहदेव कुमार मिश्र एडीएम प्रशासन गोरखपुर से एडीएम रायबरेली बनाए गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।