A large number of inspectors and sub-inspectors have been transferred in Rampur, constables have also been transferred यूपी के इस जिले में इंस्पेक्टर और दरोगा बड़ी संख्या में इधर से उधर, सिपाहियों के भी तबादले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में इंस्पेक्टर और दरोगा बड़ी संख्या में इधर से उधर, सिपाहियों के भी तबादले

यूपी के रामपुर में इंस्पेक्टर और दरोगा बड़ी संख्या में इधर से उधर  किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ( एसपी) सोमेंद्र मीना ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

Thu, 21 May 2026 02:59 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इस जिले में इंस्पेक्टर और दरोगा बड़ी संख्या में इधर से उधर, सिपाहियों के भी तबादले

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बड़ा पुलिस फेरबदल हुआ है। इंस्पेक्टर और दरोगा बड़ी संख्या में इधर से उधर किए गए है। सिपाहियों के भी तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ( एसपी) सोमेंद्र मीना ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिसमें निरीक्षक नरेशपाल सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी जनसूचना सेल, निरीक्षक संजय कुमार यादव को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना बिलासपुर,निरीक्षक विनोद कुमार को पुलिस लाइन से साइबर थाना,निरीक्षक गंगासरन को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना सैफनी भेजा है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक में सर्वेश सिंह यादव को पुलिस लाइन से थाना स्वार, सत्यप्रकाश सिंह को पुलिस लाइन से पटवाई, धीरेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना स्वार, विनोद कुमार को पुलिस लाइन से थाना मिलकखानम, हरिशंकर यादव को पुलिस लाइन से थाना अजीमनगर,देवेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना सैफनी,देवपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना पटवाई,चंद्रपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना मिलकखानम,महिला उपनिरीक्षक स्नेहलता को पुलिस लाइन से थाना स्वार,सुरेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना सैफनी,राजकुमार को पुलिस लाइन से थाना बिलासपुर,ज्योति चौधरी को पुलिस लाइन से थाना अजीमनगर,दीपक चौहान को पुलिस लाइन से थाना सैफनी,कपिल कुमार को पुलिस लाइन से थाना पटवाई भेजा गया है।

सिपाहियों का भी तबादला

सिपाही राजीव कुमार को थाना सिविल लाइन से खजुरिया,गौरव कुमार को थाना सिविल लाइन से सैफनी,गौरव कुमार को पुलिस लाइन से एचएम खजुरिया,पिन्टू कुमार को पुलिस लाइन से एचएम केमरी,दीक्षित को पुलिस लाइन से शिकायत प्रकोष्ट,चालक विनित कुमार को पुलिस लाइन से थाना शहजादनगर,चालक संजीव कुमार को शहजादनगर से पुलिस लाइन,राहुल कुमार को थाना टांडा से पुलिस लाइन और इन्द्रप्रकाश सिंह को मिलकखानम से पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक सुनील कुमार को थाना शाहबाद से पुलिस लाइन और उपनिरीक्षक टीकाराम चौहान प्रभारी सर्विलांस सैल का रामपुर के बरेली परिक्षेत्र स्थानान्तरण पर कार्यमुक्त किया गया है।

वहीं एक दरोगा लाइन हाजिर, जांच शुरू

वहीं सिविल लाइंस के चर्चित राम-रहीम कोठी प्रकरण में पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल के बाद आखिकार दरोगा पर गाज गिर गई। दरोगा गौरव बालियान को एसपी ने लापरवाही करने पर लाइनहाजिर कर दिया है। उधर, एडीजी के आदेश के बाद रामपुर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्रांतर्गत फ्रेंड्स कालोनी में करोड़ों की राम-रहीम कोठी है। जहां पूर्व में कई बार फायरिंग हो चुकी है, मुकदमें चल रहे है। कोठी निवासी नगमा खान ने आरोप लगाया था कि 11 मई को वह एक मुकदमे की पैरवी के लिए कचहरी आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में कक्षा 10 तक के सभी स्कूलों में 23 मई तक अवकाश, ​DM का आदेश
ये भी पढ़ें:इस शहर की 54 बड़ी परियोजनाओं से बदलने जा रही सूरत, 25 फ्लाईओवर, 20 आरओबी बनेंगे
ये भी पढ़ें:पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी मिली तो रुकेगा पैसा, जांच के बाद ही अगली किस्त
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।