Major Breakthrough for Police Naresh Kushwah Murder Case Sharp Shooter Absconding for 14 Years Arrested Ganga Expressway गंगा एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को मिली बड़ी मदद, 14 साल से फरार शार्प शूटर गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गंगा एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को मिली बड़ी मदद, 14 साल से फरार शार्प शूटर गिरफ्तार

27 दिसंबर 2012 को छात्र नेता नरेश कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को शार्प शूटर रॉबिन सिंह ने साथी सतेंद्र सिंह के साथ मिलकर अंजाम दिया था। 14 साल बाद उसे यूपी के गंगा एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Fri, 8 May 2026 08:10 PMDinesh Rathour हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर
share
गंगा एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को मिली बड़ी मदद, 14 साल से फरार शार्प शूटर गिरफ्तार

Hapur News: यूपी के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों ने हरियाणा पुलिस की बड़ी मदद कर दी। सीसीटीवी के चलते राजस्थान के धौलपुर जिले के चर्चित छात्र नेता नरेश कुशवाह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हरियाणा पुलिस ने मुख्य आरोपी शार्प शूटर रॉबिन सिंह को गिरफ्तार किया है। वह 14 साल से फरार चल रहा था और उस पर 35 हजार रुपये का इनाम घोषित था। हरियाणा पुलिस, उसका पीछा करते आ रही थी। गंगा एक्सप्रेस वे पर पहुंचने पर आरोपी शार्प शूटर सीसीटीवी में कैद हो गया और पुलिस ने उसे धर दबोचा।

27 दिसंबर 2012 को छात्र नेता नरेश कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को शार्प शूटर रॉबिन सिंह ने साथी सतेंद्र सिंह के साथ मिलकर अंजाम दिया था। मामले में अन्य आरोपियों पूर्व विधायक बीएल कुशवाह, शिवराम कुशवाह और जीतू उर्फ जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। शूटर रोबिन शातिर अपराधी है। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना नाम, पहचान और घर तक बदल लिया था। यहां तक कि उसने अपने बच्चों के नाम भी बदल दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में रोडरेज: हाईवे पर बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर कार सवारों से की लूटपाट

नेपाल समेत कई राज्यों में छिपने के लिए लिया था ठिकाना

शुरुआती वर्षों में वह नेपाल में छिपा रहा और बाद में देश के विभिन्न राज्यों में घूमता रहा। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए करीब छह हजार किलोमीटर तक पीछा किया और 500 से अधिक टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। उसकी तलाश में पुलिसकर्मियों ने चाय की दुकान पर काम किया, ट्रांसपोर्ट कंपनियों में खलासी बनकर जानकारी जुटाई और अलग-अलग राज्यों में रहकर सुराग एकत्र किए। पिछले दिनों ही उस पर इनाम की राशि बढ़ाई गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अवैध पिस्टल तस्करी गैंग में AMU के 2 छात्र; डकैती का बना रहे थे प्लान, 12 धराए
ये भी पढ़ें:सगे भाई रिश्तेदारों संग करते थे लूट, 400 कैमरे खंगालने के बाद पकड़ पाई पुलिस

प्लास्टिक सर्जरी कराने की योजना बना रहा था आरोपी

अब आरोपी अपनी पहचान पूरी तरह बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही गंगा एक्सप्रेस वे से पुलिस ने उसे दबोच लिया। बताया गया है कि हरियाणा पुलिस उसका पीछा कर रही थी और गंगा एक्सप्रेस वे पर पहुंचते ही शूटर रॉबिन कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे एक्सप्रेस वे से दबोच लिया। इस ऑपरेशन में साइबर सेल के कांस्टेबल हरवेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही। धौलपुर पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।