Uttar Pradesh Minister Highlights 12 Years of Development Achievements Under Modi Government देश की 25 करोड़ आबादी गरीबी से मुक्त कराई गई , Mainpuri Hindi News - Hindustan
More

देश की 25 करोड़ आबादी गरीबी से मुक्त कराई गई

Mainpuri News - मैनपुरी। प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक विकास राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति शनिवार को मैनपुरी पहुंचे।

Sat, 13 June 2026 06:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share
देश की 25 करोड़ आबादी गरीबी से मुक्त कराई गई

प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक विकास राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं। देश-प्रदेश और मैनपुरी में चल रहे विकास कार्यों का बखान करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हर वर्ग तक पहुंचा है। 2027 के चुनाव में मुद्दाहीन विपक्ष को जनता फिर से नकार देगी। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण के सामाजिक उत्थान के लिए पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया गया। आस्था और अर्थव्यवस्था की दिशा में अभूतपूर्व काम किए गए। उत्तर प्रदेश की प्रगति सरकारी योजनाओं के जरिए तेजी से हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश की 25 करोड़ आबादी गरीबी से मुक्त कराई गई

सरकार ने डेढ़ करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जोड़ा। 83 मेडिकल कॉलेज खोलकर देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का उपचार सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में निशुल्क हो रहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि योजनाओं के जरिए काम किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आमजन के हित में हुए ऐतिहासिक कार्य: प्रभारी मंत्री
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास व विरासत का स्वर्णिम अध्याय : डॉ. दयालु

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।