Severe Heatwave in Mainpuri Temperatures Soar to 43 C Residents Struggle भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 43 डिग्री के पार , Mainpuri Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 43 डिग्री के पार

Mainpuri News - मैनपुरी में भीषण गर्मी का कहर जारी है। तेज धूप और लू के कारण लोग परेशान हैं। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग दिन के समय घर में रहना पसंद कर रहे हैं, जबकि बाजारों में रौनक कम हो गई है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर में बाहर निकलने से बचें।

Fri, 24 April 2026 11:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share
भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 43 डिग्री के पार

मैनपुरी। जनपद में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है, वहीं जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को दिनभर आसमानी आग से बदन झुलसता रहा। शुक्रवार को सुबह से ही सूर्यदेव ने आसमान से आग बरसाई। सुबह 9 बजे धूप इतनी तेज थी कि खलिहानों में काम करना मुश्किल हो गया। कार्य प्रभावित हुआ। दिनभर भीषण गर्मी ने परेशान किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लू की चपेट में रहा कैमूर, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर आवागमन थम सा गया। सुबह से ही तेज धूप निकलने लगती है और दोपहर होते-होते हालात और भी विकराल हो जाते हैं। गर्मी के चलते बाजारों में भी रौनक कम हो गई है। लोग दिन के समय घरों में ही रहना ज्यादा सुरक्षित समझ रहे हैं। वहीं, ठंडे पेय पदार्थों, आइसक्रीम और जूस की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है।गर्मी ने लोगों की दिनचर्या कर दी है प्रभावितउधर मौसम के इन तेवरों से लोग बीमार पड़ रहे हैं। उल्टी दस्त, पेटदर्द की समस्या लेकर पहुंच रहे मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल के बाल रोग कक्ष में रोजाना सौ से अधिक बच्चों को उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि जरूरी न हो तो दोपहर में बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं। प्रशासन भी लगातार लोगों से सतर्क रहने और लू से बचने की अपील कर रहा है। अगर मौसम में जल्द राहत नहीं मिली तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। फिलहाल जिले में गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरस रही आग, आज हीटवेव का रेड अलर्ट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीखी धूप से बिगड़ी सेहत,डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़े

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।