आसमान से बरस रही आग, आज हीटवेव का रेड अलर्ट
Bulandsehar News - आसमान से बरस रही आग, शनिवार को हीटवेव का रेड अलर्टआसमान से बरस रही आग, शनिवार को हीटवेव का रेड अलर्टआसमान से बरस रही आग, शनिवार को हीटवेव का रेड अलर्ट
जिले में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को दिनभर आसमान से आग बरसती रही और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने शनिवार को जिले में हीटवेव (लू) को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बिना जरूरी काम से घर से बाहर न निकलें। इस दौरान भीषण गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री तक रिकार्ड किया जाएगा। शुक्रवार को सूरज की तपिश ने लोगों को बुरी तरह झुलसाया। पसीने से तर-बतर लोग दिनभर राहत की तलाश में दिखे।
दोपहर के समय तपिश से हाल-बेहाल हो गया। लोग अंगोछा, छाता आदि से गर्मी में बचाव करते नजर आए। जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। स्थिति यह है कि अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे रातें भी गर्म होने लगी हैं। वहीं प्रशासन और मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर के समय सीधी धूप से बचने को कहा गया है। शनिवार को लू की गति और बढ़ने की संभावना है, जिससे जनजीवन और अधिक प्रभावित हो सकता है।- घर से बाहर निकलने पर बरतें सावधानीडॉक्टर्स का कहना है कि हीटवेव (लू) के दौरान खुद को सुरक्षित रखने की जरूरत है। लोगों को हाइड्रेटेड रहना और धूप से बचना है। दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच घर के बाहर निकलने पर बचें। जरूरी होने पर धूप से बचाव के साथ घर के बाहर निकलें। सिर को ढक कर रखें। छाता और टोपी का इस्तेमाल करें। ढीले, सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें। गला सूखने पर समय-समय पर पानी पीते रहें। ओआरएस, लस्सी, नींबू-पानी, छाछ और आम पना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। पानी से भरपूर फलों का सेवन करें।-हीट स्ट्रोक का रहता है खतराहीटवेव में अधिकांश हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि इसके लक्षणों की पहचान कर उपचार पर ध्यान दें। सिरदर्द, चक्कर आना, जी मचलाना और अत्यधिक कमजोरी महसूस होने पर प्रभावित व्यक्ति को ठंडी जगह पर लेकर जाएं। गीले कपड़े से शरीर पोंछें और उन्हें ओआरएस का घोल दें। गंभीर स्थिति पर डॉक्टर्स से संपर्क करें।- 5 दिन बाद बारिश के आसारभीषण गर्मी से जूझ रहे जिलेवासियों के लिए एक राहत भरी खबर भी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले पांच दिनों तक गर्मी का सितम जारी रहेगा, लेकिन उसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। पांच दिन बाद बारिश होने के आसार बन रहे हैं, जिससे तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है और पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।इन बातों का ध्यान रखें ------●- दिन के समय खिड़कियां और पर्दे बंद रखें। जिससे गर्म हवा अंदर न आए।●- रात के समय खिड़कियां खोल दें। जिससे ठंडी हवा अंदर आ सके।- कूलर और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करें।-● बच्चे और बुजुर्ग पर नजर रखें। पालतू जानवरों को छाया में रखें। ताजा पानी पीने को दें।- बाहर निकलते समय सिर को सूती कपड़े या गमछे से ढकें।- ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों (पानी, ओआरएस, छाछ) का सेवन करें।- बाजार के खुले कटे हुए फलों और बासी भोजन से परहेज करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन