Extreme Heat in Bihar 41 C Temperature Affects Children and Patients लू की चपेट में रहा कैमूर, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, Bhabua Hindi News - Hindustan
More

लू की चपेट में रहा कैमूर, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

कैमूर जिला में भीषण गर्मी के कारण बच्चों को विद्यालय से घर लौटने में कठिनाई हो रही है। 41 डिग्री तापमान में स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे पसीने में लथपथ हो जाते हैं। सदर अस्पताल में गर्मीजनित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है, जहां रोजाना 150-200 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

Fri, 24 April 2026 08:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share
लू की चपेट में रहा कैमूर, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

विद्यालय से छुट्टी होने पर 41 डिग्री तापमान झेलते घर पहुंचे नन्हे-मुन्ने, सदर अस्पताल में रोजाना मौसम पीड़ित 150-200 आ रहे मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में गर्मीजनित बीमारी से पीड़ितों की लग रही भीड़ गंभीर मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर चिकित्सक कर रहे हैं इलाज छह दिनों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान तारीख अधिकतम न्यूनतम 24 अप्रैल 43 डिग्री 24 डिग्री 25 अप्रैल 44 डिग्री 24 डिग्री 26 अप्रैल 45 डिग्री 22 डिग्री 27 अप्रैल 44 डिग्री 24 डिग्री 28 अप्रैल 42 डिग्री 25 डिग्री 29 अप्रैल 43 डिग्री 24 डिग्री 30 अप्रैल 38 डिग्री 23 डिग्री घंटा-दर-घंटा बढ़ते गया तापमान समय तापमान 08 बजे 25 डिग्री 09 बजे 37 डिग्री 10 बजे 39 डिग्री 11 बजे 41 डिग्री 12 बजे 42 डिग्री 01 बजे 42 डिग्री (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरस रही आग, आज हीटवेव का रेड अलर्ट

कैमूर जिला कई दिनों से भीषण लू की चपेट में है। शुक्रवार को भी यही स्थिति रही। जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से उपर पहुंच गया। जिले में 26 अप्रैल को तापमान 45 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान है। जबकि पहली और दूसरी मई को बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहली मई को 39 और दूसरी मई को 38 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। भीषण गर्मी और लू के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग सुबह 10 बजे के बाद घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में विद्यालय की 11:30 बजे छुट्टी होने पर नन्हे-मुन्नों के कपड़े पसीना से लथपथ हो गए थे। इस दौरान तापमान 41 डिग्री था। थके कदमों से पेड़ की छांव और पानी की तलाश करते घर की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि नगर परिषद द्वारा शहर में जगह-जगह प्याऊं की सुविधा उपलब्ध कराए जाने से बच्चों को गला तर करना आसान हो जा रहा है। चकबंदी रोड में मिले पांचवीं कक्षा के शुभम कुमार और ज्योति कुमारी ने बताया कि उन्हें पुुराना चौक जाना है। बैग में रखी बोतल दिखाई और कहा कि पानी गर्म हो गया है। नगर परिषद ने प्याऊं लगाया है। वहीं पर पानी पीकर प्यास बुझाएंगे। सदर अस्पताल के गेट पर मिले रामपुर के 72 वर्षीय नगीना गोंड ने बताया कि गर्मी बढ़ने से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। चिकित्सक से जांच कराकर दवा लेकर घर जा रहे हैं। उनके साथ उनका पोता पीयुष कुमार भी था। उसे तीन दिनों से बुखार आ रहा है। इसने भी सदर अस्पताल में जांच कराकर दवा ली है। अस्पतालों की भीड़ बता रही मौसम की क्रूरता मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। लोग तीखी धूप व गर्मी से बीमार हो रहे हैं। नई सेमरिया बस्ती से आई सुगनी देवी अपनी बेटी रजिया का इलाज कराने सदर अस्पताल आई थी। उसने बताया कि डॉक्टर उसे भर्ती करने की सलाह दे रहे थे। वह रिश्तेदार के घर शादी में आई है। इसलिए बच्ची के लिए दवा और ओआरएस का पैकेट लेकर घर जा रही है। श्याम सुंदर राम ने बताया कि उनके पोता को डायरिया हो गया है। सदर अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराए हैं। उसका इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन ने कैमूरवासियों को दी सलाह भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए जिला प्रशासन ने कैमूरवासियों को सुझाव दिया है। कहा है कि शरीर को हाइड्रेटेड रखें, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और सत्तू का सेवन करें। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें। हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें। प्यास न लगने पर भी थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। घर से बाहर निकलते समय छाता, टोपी, धूप का चश्मा पहने। बाजार में इन चीजों की बिक्री बढ़ी शहर के बाजार में नींबू पानी, आम का पन्ना, बेल, सत्तू का शरबत, फलों के जूस, लस्सी, नारियल पानी, तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, तौलिया, छाता, टोपी, गमछा आदि चीजों की बिक्री बढ़ गई है। ऐसी दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। लू के लक्षण और प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल के डॉ. त्रिभुवन नारायण ने बताया कि अगर चक्कर आए, सिरदर्द हो, बहुत तेज प्यास लगे या उल्टी जैसा महसूस हो, तो तुरंत किसी ठंडी जगह पर जाएं और पानी या ओआरएस का घोल पीएं। डॉक्टर से सलाह लें। मरीजों की संख्या बढ़ी है सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मौसमजनित मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में औसतन 700 मरीज जांच व इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इनमें से 150-200 मरीज सर्दी, खांसी, बुखार, सिर दर्द, चक्कर, डायरिया, उल्टी, दस्त के मरीज रह रहे हैं। एसएनसीयू, पिडियाट्रिक, जिरियाट्रिक, इमरजेंसी वार्ड में करीब 30-35 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। (भभुआ से संजय क्रांति) फोटो- 24 अप्रैल भभुआ- 1 कैप्शन- सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़। फोटो- 24 अप्रैल भभुआ- 2 कैप्शन- भभुआ में विद्यालय की छुट्टी होने के बाद शुक्रवार को तीखी धूप में पैदल अपने घर लौटते बच्चे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तापमान 42 डिग्री के पार, आसमान से बरस रही आग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।