45 डिग्री तापमान ने झुलसाया, राहगीरों की सूखी हलक
Banda News - बांदा में बुधवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने 24 और 25 अप्रैल को तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा और सरकारी दफ्तरों में भी फरियादियों की संख्या कम हो गई।

बांदा। जनपद में बुधवार को 45 डिग्री तापमान ने राहगीरों को झुलसाया। सुबह से सूरज की चमक ने पसीने छुड़ा दिए। दोपहर में राहगीरों को जूस व ठंडे से प्यास बुझानी पड़ी। उधर, मौसम विभाग 24 व 25 अप्रैल को तापमान 46 पहुंचने का अंदेशा जताया है। बुधवार को जनपद हीटबेव की चपेट में रहा। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बुधवा अधिकतम तापमान 45.5 और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में 10 किलोमीटर की गति से पछुवा गर्म हवाएं चलती रहीं। सुबह स्कूली बच्चे पढ़ने तो गए, पर दोपहर 12 से एक बजे के बीच में जब छुट्टी हुई तो सूरज की तेज चमक और गर्म हवाओं ने उनके चेहरे लाल कर दिए।
किसी तरह अभिभावक उन्हें बचाव करते हुए घर ले गए। दोपहर में ज्यादातर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग पूरी तरह से सिर व चेहरा ढककर निकले। भीषण धूप व गर्मी के चलते रोडवेज बसों में भी यात्रियों की संख्या कम रही। सरकारी दफ्तरों में फरियादियों की भी आवक कम हो रही है। वहीं अधिकारी भी फील्ड में जाने के बजाए दफ्तरों में ही पूरा दिन बिता रहे हैं। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि तापमान और बढ़ सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन