Heat Wave Advisory Issued Extreme Temperatures Expected in Buxar तापमान बढ़ने पर खुद को रखें सुरक्षित, बचाव जरूरी, Buxar Hindi News - Hindustan
More

तापमान बढ़ने पर खुद को रखें सुरक्षित, बचाव जरूरी

बक्सर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। 23 से 26 अप्रैल के बीच तापमान 42° से 44° डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे धूप में अधिक देर तक न रहें और विशेष सावधानी बरतें। पेयजल की व्यवस्था भी की गई है।

Wed, 22 April 2026 08:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share
तापमान बढ़ने पर खुद को रखें सुरक्षित, बचाव जरूरी

भीषण गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी, सतर्क रहने की अपील बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 से 26 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 42° से 44°डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जिससे हीट वेव (लू) की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आर्द्रता 26 से 30 प्रतिशत तक रहने की संभावना है। जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगातार दूसरे दिन लू का कहर, पारा 42 के पार रहा

जिसमें मुख्य रूप से कहा गया है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और धूप में अधिक देर तक न रहें। आम की फसलों को बचाने के लिए 10-12 दिनों के अंतराल पर आवश्यक दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। साथ ही पशुओं को छांव में रखें। उन्हें पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। पेयजल की कमी न हो, इसके लिए घरों में पानी का भंडारण रखें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अधिक गर्मी से बचाएं। इनसेट में भीषण गर्मी में पेयजल का रखें पुख्ता इंतजाम बक्सर। नगर परिषद की ओर से नगरवासियों को लू और तपती गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरह तत्पर है। शहर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल की पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रमुख स्थलों पर राहगीरों के लिए नि:शुल्क पानी की व्यवस्था की गई। साथ ही 60 वाटर एटीएम के माध्यम से पूरे शहर में शुद्ध पेयजल की निर्बाध सप्लाई की जा रही। ताकि भीषण गर्मी से बचाव हो सके। छोटे बच्चों व बुजुर्गों को बिना कारण के घर से बाहर निकलने नहीं देना है। वह इस भीषण गर्मी या लू की चपेट में आ सकते है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरस रही आग, 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में बदला पूर्वानुमान; अब इन दो डेट पर लू चलने का येलो अलर्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।