Iran-America Conflict Drives Fuel Prices Up Affecting Bus Fares in Mainpuri अभी प्राइवेट बसों में नहीं बढ़ेगा किराया पर बढ़ने के संकेत , Mainpuri Hindi News - Hindustan
More

अभी प्राइवेट बसों में नहीं बढ़ेगा किराया पर बढ़ने के संकेत

Mainpuri News - ईरान-अमेरिका के बीच तनाव के चलते महंगाई बढ़ गई है। तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल के दाम में वृद्धि की है, जिसके कारण प्राइवेट बसों के किराए में भी बढ़ोतरी की संभावना है। इसके अलावा, बसों की फिटनेस फीस भी बढ़कर 14 हजार रुपये हो गई है, जिससे बस संचालकों को और मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।

Fri, 15 May 2026 10:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share
अभी प्राइवेट बसों में नहीं बढ़ेगा किराया पर बढ़ने के संकेत

मैनपुरी। ईरान-अमेरिका में जंग की तपिश में लोग झुलस रहे हैं। महंगाई की मार हर वर्ग पर पड़ने लगी है। तेल कंपनियों ने भी डीजल पेट्रोल पर तीन-तीन रुपये बढ़ा दिए हैं। जिससे अब ट्रांसपोर्टरों के साथ ही प्राइवेट बसों में किराया बढ़ने के आसार पैदा हो गए हैं। लोगों पर आने-जाने का अधिक किराया देना होगा। फिलहाल प्राइवेट बसों के यूनियन ने किराए बढ़ोत्तरी की घोषणा नहीं की है लेकिन भविष्य में किराया बढ़ने के संकेत जरूर दिए हैं। जनपद में मैनपुरी से कुसमरा, मैनपुरी किशनी, मैनुपरी से करहल होते हुए इटावा, मैनपुरी से औंछा होते हुए एटा रूट पर सबसे अधिक प्राइवेट बसें संचालित होती हैं। इन दिनों मैनपुरी से किशनी का प्राइवेट बसों में किराया 70 रुपये है। डीजल के दाम बढ़ने से इस कराए में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। मैनपुरी-किशनी रूट पर 50 से 55 बसें चलती हैं। बसों की संख्या अधिक होने से कई बसें इंतजार में दिनभर खड़ी रहती हैं। खड़ी हुई बसों का नंबर तीसरे दिन आता है। बसों की अधिक संख्या और प्राइवेट बसों में सवारियां कम होने से बस संचालक पहले से ही जूझ रहे हैं। अब डीजल के दाम बढ़ने से अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। इस रूट यूनियन के अध्यक्ष प्रवेश यादव का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ गए हैं लेकिन अभी किराया बढ़ाए जाने पर अधिक कुछ नहीं कह सकते। यूनियन की बैठक होने के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। आने वाले दिनों में भी डीजल-पेट्रोल के मूल्य बढ़ सकते हैं। यदि रुपये बढ़ेंगे तो किराया निश्चित रूप से बढ़ाया जाएगा。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एडवायजरी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, महंगाई का तड़का अब हर उत्पाद पर दिखाई देगा

फिटनेस फीस में वृद्धि

800 से 14 हजार रुपये हो गई फिटनेस फीस

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल की कीमतों में वृद्धि से रसोई से बाजार तक पड़ेगी महंगाई की मार

नगर के कचहरी रोड पर सचदेवा पेट्रोल पंप के निकट प्राइवेट बस स्टैंड पर बस संचालकों ने बस संचालन में होने वाली परेशानियों को भी जाहिर किया। बस संचालकों का कहना था कि बसों की फिटनेस की बड़ी फीस से बड़ा झटका लगा है। पहले बस की फिटनेस 800 रुपये में हो जाती है लेकिन जनवरी माह से फिटनेस की कीमत 14 हजार रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही एआरटीओ कार्यालय में फिटनेस कराने के अलग से सात से आठ हजार रुपये लग जाते हैं। प्रति वर्ष होने वाली फिटनेस के नाम पर बोझ डाला गया है।

वर्जन

लंबी दूरी वाले मार्गों पर अब ऑटो का भी संचालन हो रहा है। जिससे बसों में सवारियों का टोटा रहता है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। जबकि वह रूट का परमिट देते हैं।

प्रवेश यादव अध्यक्ष प्राइवेट बस यूनियन किशनी

मैनपुरी जिले में कोई सा मार्ग हो। लंबी दूरी वाले मार्गों पर ऑटो का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। ऑटो का संचालन अधिकतम 10 से 12 किमी तक ही सीमित किया जाए। ताकि बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ सके और आए दिन होने वाले हादसों पर रोक लग सके।

वीरेश कुमार बस संचालक

प्राइवेट बस संचालन करना अब मुश्किल हो गया है। अधिकारी सुनते नहीं हैं। बसों की फिटनेस पर बेहिसाब बढ़ोत्तरी हुई है। अब डीजल महंगा हो गया है। ऐसे में किस तरह से संचालन किया जाए। सरकार इस ओर भी ध्यान दे और समाधान निकाले।

अखिलेश कुमार बस संचालक

प्राइवेट बस संचालकों के सामने बड़ी समस्याएं हैं। सबसे पहले ऑटो का संचालन सीमित किया जाए। लोग खुद भी समझदारी का परिचय दें और लंबा सफर बाइक से करने से बचें। ताकि हादसे से भी बचा जा सके और जेब पर अधिक खर्च भी नहीं पड़ेगा।

दारा सिंह बस संचालक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल की मार-बजट बेजार... रसोई सूनी, सफर दुश्वार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।