Fuel Price Hike Impact on Daily Life and Inflation in Fatehpur तेल की मार-बजट बेजार... रसोई सूनी, सफर दुश्वार, Fatehpur Hindi News - Hindustan
More

तेल की मार-बजट बेजार... रसोई सूनी, सफर दुश्वार

Fatehpur News - फतेहपुर में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के कारण आम आदमी की जेब पर असर पड़ रहा है। महंगे ईंधन से परिवहन शुल्क बढ़ने की आशंका है, जिससे राशन और सब्जियों की कीमतें भी बढ़ेंगी। विद्यालयों के वाहन किराए में वृद्धि होगी, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों को अधिक परेशानी होगी।

Fri, 15 May 2026 06:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share
तेल की मार-बजट बेजार... रसोई सूनी, सफर दुश्वार

फतेहपुर। साहब.. कमाई स्थिर है और महंगाई बेलगाम, अब घर चलाएं या दफ्तर जाएं... पेट्रोल-डीजल में ₹तीन और सीएनजी में दो रुपये की बढ़ोतरी पर यह तल्ख प्रतिक्रिया उस आम आदमी की है, जिसकी जेब पर सीधा असर पड़ा है। सड़कों पर खड़े वाहन चालक हों या रसोई संभालती गृहणियां, हर कोई सरकार के इस फैसले से आहत और आक्रोशित है। लोगों का कहना है कि तेल के दाम बढ़ने से सिर्फ सफर महंगा नहीं हुआ बल्कि ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ने के डर से अब राशन और सब्जी की कीमतों ने भी डराना शुरू कर दिया है। मध्यमवर्गीय परिवारों में अपनी बचत खोने का डर है तो छोटे व्यापारियों को ग्राहक टूटने की चिंता सता रही है। यह पीड़ा आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ की पड़ताल दौरान देखने को मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया : रसोई तक पहुंची महंगाई : खाद्य पदार्थ भी महंगे

घर से बाजार तक महंगाई की आंच

महंगे ईंधन का असर सिर्फ सफर तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि ट्रांसर्पोटिंग चार्ज में करीब 15 प्रतिशत का इजाफा होने के कारण इसका सीधा असर फल-सब्जी, किराना, दूध और कपड़ों समेत रोजमर्रा के सामान पर पड़ेगा। दरअसल उक्त वस्तुओं को एक से दूसरे स्थान पर लाने ले जाने के लिए वाहनों का प्रयोग किया जाता है जिससे इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीजल-पेट्रोल के बाद खाद्य पदार्थ महंगे होने की चिंता

स्कूल संग ऑफिस का सफर होगा महंगा

डीजल के दामों में इजाफा होने के बाद विद्यालय संचालकों ने भी विद्यालय वाहनों का किराया बढ़ाए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं डीजल चलित यात्री वाहनों के किराए पर भी इसका असर पड़ेगा जिससे विद्यालय से लेकर कार्यालय तक का सफर महंगा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रहणी गीता देवी ने बताया कि पहले से ही महंगाई की मार पड़ रही है, ऐसे में अधिक परेशानियां होंगी।

माल भाड़ा बढ़ा तो टूटेंगे ग्राहक

डीजल, पेट्रोल में इजाफा होने के बाद महंगाई से पहले ही परेशान छोटे दुकानदारों की परेशानियां अधिक बढ़ेंगी किराना व्यवसाई दिलीप मोदनवाल ने बताया कि बढ़ती ढुलाई लागत से पहले से सुस्त चल रहे बाजार अधिक मंदा होगा। बताया कि माल भाड़ा बढ़ने पर सामग्री के दाम बढ़ाने पड़ेंगे जिससे ग्राहक के टूटने का भी आसार है। जिससे दुकानदारी सीधे तौर पर प्रभावित होगी।

बोले लोग......

शुक्रवार से नए दाम अपडेट किए जा चुके हैं। जिसके आधार पर 95.08 रुपये लीटर बिकने वाला पेट्रोल 97.99 रुपये हो चुका है। जबकि डीजल 88.24 रुपये के स्थान पर 91.25 रुपये हो चुका है। दाम बढ़ने के बाद सेलिंग पर भी प्रभाव पड़ रहा है लोग वाहनों में आवश्यकतानुसार ही ईंधन डलवा रहे हैं।

एनडी तिवारी, पेट्रोल पंप संचालक

कई पेट्रोल पंप संचालकों ने डीजल सीमित मात्रा में देना शुरू कर दिया है। तीन रुपये प्रति लीटर डीजल बढ़ने के बाद मोरंग, गिट्टी के दामों में तीन से चार हजार प्रति मोटर का भाड़ा बढ़ेगा। जबकि जो वाहन कानपुर का माल लेकर सात हजार में जाता रहा है उसके अब करीब साढ़े आठ हजार रुपये करना पड़ेगा।

जयसिंह, ट्रांसपोर्टर

बाइक से आफिस जाने के दौरान महीने में करीब चार हजार रुपये का पेट्रोल लगता रहा है लेकिन अब यह बढ़ जाएगा। जिससे सफर को शेयर करने की मजबूरी है। अभी दाम और बढ़ने की उम्मींद है वहीं डीजल के दाम बढ़ने पर सभी सामान में और अधिक महंगाई होने से मध्यमवर्गीय परिवारों को परेशानी होगी।

रवीप्रकाश कश्यप, शांतीनगर

पेट्रोल-डीजल के दामों में होने वाली यह बढ़ोत्तरी घर के बजट से लेकर बाजार की रफ्तार तक हर जगह असर डालेगी। जहां एक से दूसरे स्थान का सफर महंगा होगा वहीं बच्चों को स्कूल लाने ले जाने का भी खर्च अधिक बढ़ जाएगा। जिससे आम आदमी की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

सूर्यकांत सिंह गौर, पटेल नगर

इस प्रकार हैं जिले में पेट्रोल पंप...

170 पेट्रोल पंप जिले में होते हैं संचालित

4.25 लाख लीटर डीजल की खतप का अनुमान

1.10 लाख पेट्रोल की प्रतिदिन बिक्री का अनुमान

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल के दाम बढ़ने का असर: लंबी दूरी के ट्रक खड़े, माल ढुलाई प्रभावित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।