mai sdm hoon light jodne wala nahi official spoke to consumer who had arrived with complaint regarding smart meter मैं एसडीएम हूं, लाइट जोड़ने वाला नहीं...स्मार्ट मीटर की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ता से बोले अफसर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मैं एसडीएम हूं, लाइट जोड़ने वाला नहीं...स्मार्ट मीटर की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ता से बोले अफसर

महोबा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिकायत लेकर पहुंचे बिजली उपभोक्ताओं से एसडीएम कह रहे हैं कि मैं एसडीएम हूं, लाइट नहीं होता। जिसे गुस्सा आए वह दूर हो जाए, गुस्सा मुझे भी आ जाता है।  

Sat, 18 April 2026 08:54 PMDinesh Rathour महोबा
share
मैं एसडीएम हूं, लाइट जोड़ने वाला नहीं...स्मार्ट मीटर की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ता से बोले अफसर

Mahoba News: स्मार्ट मीटर की आए दिन की समस्याओं से परेशान उपभोक्ताओं से बात करते महोबा के एसडीएम का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते हैं, मैं एसडीएम हूं...लाइट नहीं जोड़ता, समस्याएं सुनता हूं.. इन्हें हल कराऊंगा। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे का बताया जा रहा है। 47 सेकेंड के वीडियो में उन्हें चार बार 'मैं एसडीएम हूं' कहते सुना जा सकता है। इसमें नाराजगी में शोर कर रही भीड़ से एसडीएम सदर कह रहे हैं, चिल्लाइए नहीं। जिसे ज्यादा गुस्सा आ रहा है वह दूर हो जाए।

गुस्सा मुझे भी आता है। अगर मुझे गुस्सा आ गया तो दिक्कत आ जाएगी। अगर आप लोग गुस्सा हुए तो मैं कब तक हंसता रहूंगा। एक महिला उपभोक्ता अपनी बिजली की समस्या बताती है तो कहते हैं.. मैं लाइट नहीं जोड़ता। समस्याएं सुनता हूं। बिजली विभाग से आपूर्ति सुचारु कराऊंगा। एसडीएम का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस बाबत एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे ने कहा कि विद्युत सब सटेशन में उपभोक्ता हंगामा कर रहे थे। उन्हें समझाकर शांत कराया। उपभोक्ता विद्युत विभाग का अधिकारी समझकर बात कर रहे थे तो उन्हें बताया कि मैं एसडीएम हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर ऐक्शन में UPPCL, जांच के लिए बनाई गई कमेटी
ये भी पढ़ें:2 बल्ब और पंखा, 20 दिन में 7 हजार बिल, कनेक्शन भी कटा; स्मार्ट मीटर बना मुसीबत
ये भी पढ़ें:जबरिया प्रीपेड मीटर लगाए जाने पर आयोग सख्त, पावर कारपोरेशन से जवाब मांगा

स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजलीघर पर महिलाओं का हंगामा

इसी तरह मेरठ में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में महिलाओं ने बिजलीघर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिलों में अचानक काफी बढ़ोतरी हो गई है, जिससे उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। हंगामा करने वाली महिलाओं ऊषा, प्रीति, दीप्ति, संगीता और अनीता आदि ने बताया कि पहले उनका पूरे माह का बिजली बिल लगभग आठ सौ रुपये से एक हजार रुपये के बीच आता था। जैसे ही उनके घरों पर स्मार्ट मीटर लगे है तब से उनका बिल 25 सौ रुपये से तीन हजार रुपये प्रतिमाह हो गया है। उनका कहना है कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं और इतने अधिक बिल का भुगतान करना उनके लिए संभव नहीं है। आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर में बैलेंस खत्म होते ही तुरंत बिजली काट दी जाती है, जिससे घरों में कई तरह की परेशानियां खड़ी हो जाती हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।