Increase in Stomach Pain and Diarrhea Patients During Heatwave in Maharajganj पेट दर्द और डायरिया का प्रकोप, चपेट में आ रहे लोग, Maharajganj Hindi News - Hindustan
More

पेट दर्द और डायरिया का प्रकोप, चपेट में आ रहे लोग

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गर्मी तेज होते ही पेट दर्द और डायरिया के मरीजों में

Mon, 20 April 2026 07:54 AMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share
पेट दर्द और डायरिया का प्रकोप, चपेट में आ रहे लोग

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गर्मी तेज होते ही पेट दर्द और डायरिया के मरीजों में इजाफा हो गया है। इसकी तस्दीक ट्रॉमा सेंटर पहुंचे मरीज कर रहे हैं। रविवार को दो बजे तक ट्रॉमा सेंटर में 39 मरीज पहुंचे थे। इनमें 15 मरीज पेट दर्द और उल्टी-दस्त से पीड़ित रहे। प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार हो रहा है।अवकाश के चलते रविवार को जिला अस्पताल ओपीडी बंद रही। ट्रॉमा/इमरजेंसी में डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे। दो बजे तक 39 मरीज ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे थे। इनमें 15 पेट दर्द और उल्टी-दस्त से पीड़ित शामिल थे। प्राथमिक इलाज के बाद इन पीड़ितों की हालत में सुधार हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट दर्द और डायरिया का प्रकोप, चपेट में आ रहे लोग

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती नगर पालिका के अमरूतिया निवासी सुभावती की भोर में उल्टी-दस्त के साथ पेट दर्द शुरू हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद भी हालत में सुधार नही होने पर परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। दोपहर में हालत में सुधार होना शुरू हो गया। डॉक्टर ने बताया कि देर शाम तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इसी तरह ट्रॉमा सेंटर में भर्ती नेहरूनगर निवासी बंदना, बरवाराजा निवासी दुर्गावती, कंचनपुर के टोला चौपरिया मंजीत, निचलौल के बजही निवासी राजा भारती, नगर पालिका महराजगंज निवाी पुष्पा, विस्मिलनगर निवासी शुभम और सिंदुरिया क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी रवि प्रकाश सहित 14 पेट दर्द और उल्टी-दस्त से पीड़ितों को प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार हो रहा है।सावधानी बरत इस बीमारी से बच सकते हैं लोगजिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पीके सिंह ने बताया कि गर्मी से बहुत जल्द लोग पेट दर्द व उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। इस बीमारी से बचने के लिए खुले में बिक रहे खाद्य सामग्री से परहेज करें। घर का ताजा भोजन करें। पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। स्वास्थ्य प्रभाावित होने पर तत्काल डॉक्टर से परामर्श लें।बदले मौसम में लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। बहुल जल्द लोग पेट दर्द व उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती पेट दर्द व डायरिया पीड़ितों के हालत में सुधार हो रहा है। देर शाम तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।डॉ. महेश प्रजापति, ईएमओ

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी और हीट वेव से बड़ी संख्या में लोग आ रहे डायरिया की चपेट में
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान-पान एवं लू के कारण पेट मरीजों की संख्या बढ़ी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।