Heatwave in K carpet City Rising Cases of Stomach Ailments and Prevention Tips खान-पान एवं लू के कारण पेट मरीजों की संख्या बढ़ी, Bhadoni Hindi News - Hindustan
More

खान-पान एवं लू के कारण पेट मरीजों की संख्या बढ़ी

Bhadoni News - ज्ञानपुर में हीटवेव के कारण मौसमी बीमारियों, विशेषकर पेट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों में डायरिया और अन्य पेट की समस्याओं के मरीजों की संख्या 30% बढ़ गई है। डॉक्टरों ने गर्मी से बचाव के उपाय बताए हैं, जैसे कि पर्याप्त पानी पीना और धूप में जाने से बचना।

Sun, 19 April 2026 11:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share
खान-पान एवं लू के कारण पेट मरीजों की संख्या बढ़ी

ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में इन दिनों हीटवेव के हालात बनने शुरू हो गए हैं। आगामी दिनों में राहत की उम्मीदें नहीं हैं। उधर, खान-पान एवं लू के कारण पेट मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में बचाव से ही खुद को बीमार होने से बचाया जा सकता है। उधर, सरकारी अस्पतालों में इन दिनों डायरिया, पेट के रोगियों की संख्या 30 फीसदी तक पहुंच गई है। डाक्टरों को इलाज करने में पसीने छूट जा रहे हैं। बता दें कि इन दिनों सूबे के साथ ही कालीन नगरी में गर्मी का प्रकोप जारी है। पुरवाई के बाद भी पारा दिन का करीब 43 डिग्री के पार जबकि रात का 30 डिग्री के नीचे नहीं आ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैमूर में 42 डिग्री पहुंचा तापमान ,हीटवेव का अलर्ट जारी

उधर, इन दिनों शादियों की धूम है। इसके कारण लोग देर रात भोजन कर रहे हैं। अब ऐसे में पेट दर्द, डायरिया के मरीजों की संख्या ज्यादा देखी जा रही है। जिला अस्पताल ज्ञानपुर एवं महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भदोही में इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीजों की भरमार नजर आ रही है। तेज धूप की तपिश से हवा भी झुलसा रही है। ऐसे में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। अचानक घर से बाहर पैदल एवं बाइक से निकलकर धूप में जाना खतरनाक साबित हो सकता है।डाक्टरों ने कहा कि हर घंटे पर एक गिलास पानी या फिर तरल पदार्थ का सेवन करते रहें। दोपहर में यदि निकलना बेहद जरूरी हो तो धूप से बचने के लिए छाता लगाकर निकलें या फिर गमछा आदि से सिर और चेहरे को पूरी तरह से ढककर गर्म हवा से सुरक्षित रखें।बीमारी से बचाव को यह करें-0 फल एवं गन्ने का जूस, नारियल पानी का प्रयोग करें0 कच्चे आम को भूनकर पना बनाकर पीएं0 धूप में निकलने से पहले सिर को अच्छी तरह से ढकें0 बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग धूप में निकलने से बचें0 दिन भर में कम से कम आठ से 10 गिलास पानी पीएं।0 शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखें और दोपहर में घर से निकलने से बचें0 गर्मी में बहुत ज्यादा कड़ी मेहनत करने से बचें।0 धूप से बचने के लिए छाता, गमछा, दुपट्टा एवं हैट का इस्तेमाल करें

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज धूप की तपिश ने बढ़ाई गर्मी, पारा 43 के पार पहुंचा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी और हीट वेव से बड़ी संख्या में लोग आ रहे डायरिया की चपेट में

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।