लू पीड़ितों को त्वरित राहत देगा हीटवे वार्ड
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लू की असर शुरू होते ही स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट हो गया

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लू की असर शुरू होते ही स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट हो गया है। लू पीड़ितों को त्वरित व बेहतर इलाज देने के लिए जिला अस्पताल से लेकर हर सीएचसी पर हीटवे वार्ड संचालित किया गया है। एसीयुक्त वार्ड में पर्याप्त मात्रा में दवा व इंजेक्शन स्काट करने के साथ ही डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।दो दिन से लू ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर से लेकर शाम चार बजे तक लू चल रही हैं। इस दौरान बाहर निकलने पर लू लगने की आशंका अधिक हो गई है। इस बीमारी से पीड़ितों को त्वरित व बेहतर इलाज देने के लिए स्वास्थ्य प्रशासन ने सभी यानी 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चार-चार बेड और जिला अस्पताल में छह बेड का हीटवे वार्ड संचालित किया है।
एसीयुक्त इन वार्डों में भर्ती मरीजों की देखभाल के लिए तीन शिफ्ट में डॉक्टर और पैरामेडिकल की ड्यूटी लगाया है।जिले में संचालित हैं 18 सीएचसीजिले में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर, चौक बाजार, जगदौर मिठौरा, निचलौल, ठूठीबारी, सिसवा, घुघली, गोपाला, परतावल, धानी, पनियरा, बनकटी फरेंदा, लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज, नौतनवां, रतनपुर और अड्डा बाजार।लू लगने के लक्षणतेज बुखार, त्वचा का सूखा व लाल होना, बेहोशी, असहनीय दर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना, मानसिक बदलाव, सांस लेने में तकलीफ और दिल की धड़कन तेज होना लू लगने के लक्षण हैं।लू से बचाव के उपायपर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, नींबू पानी या ओआरएस का सेवन करें, धूप से बचने विशेषकर दोपहर से शाम चार बजे तक, हल्के कपड़े पहने सूची और हल्के रंग के ढ़ीले कपड़े पहनें, खाली पेट न निकलें, बाहर जाते समय कुछ खाकर और पानी पिकर निकलें।अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी में छह बेड का हीटवे वार्ड संचालित करने के साथ ही डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। दवा और इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित किया गया है।डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस जिला अस्पताललू लगने की आशंका अधिक हो गई है। इसे देख सभी सीएचसी पर चार-चार बेड का हीटवे वार्ड संचालित कर दिया गया है। वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल के लिए डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसकी मॉनिटरिंग हर रोज की जा रही है।डॉ. नवनाथ प्रसाद, सीएमओ
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन