नारेबाजी के बीच तपती धूप में भाजपाइयों ने निकाली जनाक्रोश रैली, विपक्ष को कोसा
Maharajganj News - महराजगंज में भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में रैली निकाली। रैली में शामिल महिलाओं ने सरकार का समर्थन किया और विपक्ष पर निशाना साधा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने इसे महिला सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम बताया। रैली में महिलाओं ने तख्तियां और बैनर लेकर एकजुटता दिखाई।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके समेत इंडी गठबंधन के दलों के खिलाफ रविवार को चिलचिलाती धूप में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जनाक्रोश रैली निकाली गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय एवं राज्य महिला आयोग सदस्य रीतू शाही की अगुवाई में निकली रैली में शामिल महिलाओं ने सरकार के समर्थन में और विपक्ष के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। विपक्ष को खूब कोसा और महिला विरोध बताया।रैली जिला पंचायत परिसर से प्रारंभ होकर शहर के सक्सेना तिराहे पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में और इंडी गठबंधन मुर्दाबाद जैसे नारों से पूरा माहौल गूंजता रहा।रैली
में शामिल महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल शुरू से ही महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाते रहे हैं। राज्य महिला आयोग सदस्य रीतू शाही ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वे महिलाओं की प्रगति के रास्ते में बाधा उत्पन्न करना चाहते हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिला महामंत्री बबलू यादव, मधुर सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, प्रमुख सोनी कश्यप, चेयरमैन शकुंतला जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ. फरीदा ईरम, वंदना तिवारी, कमलेश जायसवाल, प्रज्ञा मिश्रा, जिला मंत्री दिनेश जायसवाल, बैजनाथ पटेल, आकाश श्रीवास्तव, आकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन