Opposition Parties Prove Anti-Women by Blocking Nari Shakti Vandan Act BJP विपक्ष ने नहीं पारित होने दिया नारी शक्ति वंदन अधिनियम, Gauriganj Hindi News - Hindustan
More

विपक्ष ने नहीं पारित होने दिया नारी शक्ति वंदन अधिनियम

Gauriganj News - अमेठी में भाजपा के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करके विपक्षी पार्टियों ने खुद को महिला विरोधी साबित किया है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस जैसी पार्टियाँ महिलाओं के अधिकारों में रोड़ा डाल रही हैं। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

Sat, 25 April 2026 11:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share
विपक्ष ने नहीं पारित होने दिया नारी शक्ति वंदन अधिनियम

अमेठी। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित न होने देकर विपक्षी पार्टियों ने खुद को महिला विरोधी साबित कर दिया है। सपा, कांग्रेस जैसी पार्टियां महिलाओं को उनका अधिकार न देने के लिए जिम्मेदार हैं। यह बातें जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भाजपा कार्यालय गौरीगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। वहीं इंदिरा गांधी पीजी कालेज से भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर विपक्षी पार्टियों पर आक्रोश जताया। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं दृढ़ नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के समुचित प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष ने नहीं पारित होने दिया नारी शक्ति वंदन अधिनियम: शर्मा

किन्तु समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, टीएमसी सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा इसके प्रति गैर-जिम्मेदाराना एवं नकारात्मक रवैया अपनाया। जो उनके नारी अधिकारों के प्रति घोर अन्याय एवं उपेक्षापूर्ण दृष्टिकोण का द्योतक है। उन्होंने कहा कि सपा ने महिलाओं के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण की मांग कर संविधान के विरुद्ध कार्य किया। विपक्षी पाटियों ने जिस तरह महिलाओं के अधिकार में रोड़ा डाला, आने वाले समय में आधी आबादी इसका जवाब देगी। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज कस्बे में जन आक्रोश मार्च निकालकर विपक्षी पार्टियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, जिला मंत्री आशा बाजपेई, ब्लॉक प्रमुख उमेश सिंह, राकेश विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी : मीना सिंह
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।