महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर निकाली महिला जन आक्रोश पदयात्रा
Moradabad News - महिलाओं ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने पर भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जन आक्रोश पद यात्रा निकाली। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और उन्होंने विपक्षी दलों की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने पर नगर की भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला मोर्चा टोली प्रभारी गायत्री कोहली के नेतृत्व में महिलाओं ने एकत्र होकर कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के खिलाफ हाथों में बैनर, तख्ती लेकर जन आक्रोश पद यात्रा निकालकर सपा-कांग्रेस के खिलाफ जमकर नरेबाजी की। शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा एवं टोली प्रभारी जिला कार्यकारणी सदस्य गायत्री कोहली एवं महिला पदाधिकारियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव जन आक्रोश पदयात्रा मैं शामिल होकर गांधी मूर्ति पार्क से महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे, जहां महिलाओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नरेबाजी की।महिला
सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण लोकसभा में महिला बिल को लागू न किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पदयात्रा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यह पदयात्रा सपा और कांग्रेस की ओर इस महत्वपूर्ण अधिनियम को लागू न होने देने के विरोध स्वरूप निकाली गई। जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाना एवं विपक्षी दलों की नीतियों के प्रति जनआक्रोश प्रकट करना है। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ,सभासद मनोज ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी निशा त्यागी, डॉक्टर गीता शर्मा, गीता कोहली, गीता चौधरी, महिला मोर्चा की सभी बहनें उपस्थित रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन