BJP s Commitment to Women s Empowerment and Democracy Strong Opposition to Anti-Women Forces आधी आबादी की नजरों में हमेशा के लिए गिर गए विपक्षी दल : सहजानंद, Maharajganj Hindi News - Hindustan
More

आधी आबादी की नजरों में हमेशा के लिए गिर गए विपक्षी दल : सहजानंद

Maharajganj News - भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्षी दलों के खिलाफ महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। संसद में हालिया चर्चा को महिलाओं की भागीदारी से जुड़े ऐतिहासिक अवसर के रूप में देखा गया।

Sun, 26 April 2026 01:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share
आधी आबादी की नजरों में हमेशा के लिए गिर गए विपक्षी दल : सहजानंद

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए इन महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ दृढ़ता से लड़ाई लड़ेगी। कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक पर हुई चर्चा देश के लोकतांत्रिक भविष्य और महिलाओं की भागीदारी से जुड़ा एक ऐतिहासिक अवसर था। लेकिन इन दो दिनों में केवल एक विधेयक ही सदन में नहीं गिरा, बल्कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके देश की आधी आबादी की नजरों में हमेशा के लिए गिर गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष ने नहीं पारित होने दिया नारी शक्ति वंदन अधिनियम

वे रविवार को यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में पूरे देश ने जो शर्मनाक, अलोकतांत्रिक और महिला-विरोधी आचरण विपक्षी गठबंधन का देखा, उसकी कड़ी निंदा की जाती है। उन्होंने कहा कि इन दलों ने केवल संवैधानिक संशोधन या परिसीमन से जुड़े विधेयकों का विरोध नहीं किया, बल्कि भारत की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के साथ विश्वासघात किया है। महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने की इस साजिश में समाजवादी पार्टी ने भी धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाकर खतरनाक कदम उठाया है, जबकि भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण को स्वीकार नहीं करता। टीएमसी की भी पोल खुल गई है, जो पार्टी अपने राज्य में महिलाओं की आवाज को हिसा के जरिए दबाती है, वही संसद में लोकतंत्र की बात कर रही थी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष यह नजरअंदाज कर रहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन सीधे परिसीमन से जुड़ा है। इन विधेयकों का विरोध करना वास्तव में महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास है। विपक्ष को लगता है कि वह तकनीकी बहानों से जनता को भ्रमित कर सकता है, लेकिन आज की महिलाएं सब समझती हैं।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य, महिला आयोग की सदस्य रीतू शाही, जिला उपाध्यक्ष डॉ. फरीदा ईरम, वंदना तिवारी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिला महामंत्री बबलू यादव आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष ने नहीं पारित होने दिया नारी शक्ति वंदन अधिनियम: शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।