नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाला जुलूस, चलाया हस्ताक्षर अभियान
Maharajganj News - महराजगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जुलूस निकाला। विधायक जयमंगल कन्नौजिया और डॉ. फरीदा ईरम ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। जुलूस आंबेडकर पार्क तक गया, जहां महिलाओं ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। यह अधिनियम महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और जिला उपाध्यक्ष डॉ. फरीदा ईरम के नेतृत्व में जुलूस निकला। जनजागरूकता का संदेश दिया। सदर ब्लाक सभागार में आयोजित सभा के बाद हस्ताक्षर अभियान चलाकर महिलाओं ने प्रधानमंत्री का आभार जताया। सदर ब्लाक से निकला जुलूस आंबेडकर पार्क तक गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी, योगी, पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री के नारी सशक्तिकरण के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और सशक्त कदम है।
उन्होंने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि देश की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण की नीति बनाने की प्रक्रिया के साक्षी बन रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष डॉ. फरीदा ईरम ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक युगांतकारी निर्णय है जो महिलाओं के लिए सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करता है।कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मधुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी, जिला मंत्री दिनेश जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता, महिला मोर्चा जिला महामंत्री वंदना तिवारी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कमलेश जायसवाल, आराधना त्रिपाठी, ज्योत्सना शुक्ला, तबस्सुम निशा, रत्ना त्रिपाठी, पूर्णिमा पांडेय, ऋतु गुप्ता, चंदा देवी, नेहा पाठक, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, गौतम तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन