नारी शक्ति वंदन से महिलाओं का नेतृत्व बढ़ेगा
Ghazipur News - विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यालय पर आयोजित नारी शक्ति वंदन के विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार

सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यालय पर आयोजित नारी शक्ति वंदन के विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर नारी शक्ति वंदन का समर्थन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर ने की, जबकि मुख्य अतिथि नगर पालिका गाजीपुर अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल ने सरकार के विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन से महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। वहीं सपना सिंह ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार दिलाने का सपना अब साकार होता दिख रहा है। सम्मेलन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमैन शीला सोनकर, मीरा श्रीवास्तव, नीलम चौबे, नीलम सिंह, सुनीता बरनवाल, किरण जायसवाल, गीता निगम, शांति, उषा, रामरती, दुआरी, ललिता सहित दयाशंकर पांडेय, आशु दुबे, अखिलेश मौर्य, अमित सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन