Historic Women s Empowerment March in Gonda Support for Nari Shakti Vandan Act नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा, जताया आभार, Gonda Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा, जताया आभार

Gonda News - गोंडा जिले में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर गुरु नानक चौक तक पहुंची। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने भाग लिया। भाजपा नेताओं ने इस अधिनियम को महिलाओं की सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।

Fri, 17 April 2026 01:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा, जताया आभार

गोण्डा, संवाददाता। महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम माने जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शुक्रवार को गोंडा जिले में पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा गांधी पार्क मैदान से शुरू होकर चौक होते हुए गुरु नानक चौक तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने भाग लिया। यह पदयात्रा भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जबकि कार्यक्रम के संयोजक भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान के साथ-साथ उनकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी वंदन अधिनियम से सशक्त होंगी महिलाएं

उन्होंने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र के प्रति आभार व्यक्त किया।आयोजन में महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय राजभर सहित रश्मि मौर्य, पूनम विश्वकर्मा, सरिता तिवारी, रेखा द्विवेदी और अनीता गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा अनुपमा श्रीवास्तव, मनीष मिश्रा, सुनीता निषाद, नीति श्रीवास्तव, रेखा सिंह, मीना, किरण, रंजीत बाबा और विशाल अग्रवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने भाग लेकर अधिनियम के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने इस कानून को समाज की बुनियादी सोच को नया आयाम देने वाला बताते हुए इसे देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर करार दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा बिल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन के समर्थन में महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।