BJP organises Nari Shakti Vandan Adhiniyam rally भाजपाइयों ने निकाली नारी शक्ति वंदन अधिनियम रैली, Hapur Hindi News - Hindustan
More

भाजपाइयों ने निकाली नारी शक्ति वंदन अधिनियम रैली

Hapur News - नारी शक्ति वंदन अधिनियम व महिला सशक्तिकरण योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान शुरू हो गया है। इसी अभियान के तहत गुरूवार को

Fri, 17 April 2026 12:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share
भाजपाइयों ने निकाली नारी शक्ति वंदन अधिनियम रैली

नारी शक्ति वंदन अधिनियम व महिला सशक्तिकरण योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान शुरू हो गया है। इसी अभियान के तहत गुरूवार को भाजपा के प्रीत बिहार स्थित जिला कार्यालय से एक रैली का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर व जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतंत्र को नई दिशा दे रहा है, जहां हर आवाज सुनी जाएगी और हर वर्ग को न्याय मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन के समर्थन में महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से जो वादे किए थे, वह पूरे किए है। इसमें महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी था, जिसे संसद में पेश किया जा रहा है। इसके आने से महिलाओं के गौरव व सम्मान में वृद्धि होगी।जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण के साथ महिलाओं को मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा। अब महिलाओं के अधिकारों के प्रति लोकसभा व विधानसभा में आवाज उठाने के लिए मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के उत्थान को अनेकों योजनाएं चलाई है, इसमें उज्जवला योजना व लखपति दीदी जैसी योजनाएं शामिल है, जिनका लाभ लेकर महिलाएं आगे बढ़ रही है। वहीं, रैली में महिलाओं के हाथों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पोस्टर थे, जिनके माध्यम से पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया जा रहा था।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया, जिला उपाध्यक्ष पायल गुप्ता, संगीता पुरुषोत्तम, जिला मंत्री पूजा शर्मा, राखी शर्मा, छवि दीक्षित, संगीता गहलौत, तनुजा शर्मा, पूजा शर्मा, दुर्गेश तोमर, सीमा जौहर, कविता बाना, दुर्गेश तोमर, मंजू कंसल, मनीषा कस्तूरा, यशोदा शर्मा, रूचि बाना, नीलम शर्मा, अनीता राणा, गीता शर्मा आदि शामिल रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम आधी आबादी के सम्मान का दस्तावेज : रीता
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम आधी आबादी के प्रति सम्मान का प्रतीक है : सुधीर सैनी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।