भाजपा कार्यालय में थप्पड़ कांड; नेताजी का कॉलर पकड़ महिला ने जड़ा तमाचा, चप्पल भी निकाली
महराजगंज में भाजपा कार्यालय पर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। मनोनीत सभासदों को बधाई देने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक महिला पहुंच गई और पैसे की मांग को लेकर एक जिम्मेदार पर थप्पड़ चला दिया। इस दौरान दर्जनों लोग बचाव में जुट तो गए। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यूपी के महराजगंज के नौतनवा कस्बे में स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। मनोनीत सभासदों को बधाई देने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक महिला पहुंच गई और पैसे की मांग को लेकर एक जिम्मेदार पर थप्पड़ चला दिया। इस दौरान दर्जनों लोग बचाव में जुट तो गए, लेकिन महिला व उसका बेटा पैसे की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला और महिला को भाजपा कार्यालय से बाहर ले गए। तब जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुरू हो सकी। पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है।
मनोनीत सभासद व कुछ पदाधिकारियों के मनोनीत होने पर यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही शुरू हुआ बवाल करीब घंटे भर चलता रहा। महिला का आरोप है कि वह एलआईसी के नाम पर करीब साढ़े चार लाख रुपये जमा कर दिए थे, लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा पैसा एलआईसी कार्यालय में नहीं जमा किया गया। आरोप लगाया कि वह पैसा खा लिया गया। इसकी मांग वह लगातार करते आ रही है। इसी बात से आजिज आकर महिला अपने बेटे के साथ कार्यक्रम में पहुंच गई थी।
महिला कार्यक्रम के बीच में घुस गई और उस व्यक्ति के पास पहुंची जिस पर वह पैसा बकाया का आरोप लगा रही थी। महिला ने पहुंचते ही थप्पड़ जड़ दिया और उसका कालर घसीट कर बाहर लाने लगी। इस बीच गहमा-गहमी का माहौल हो गया। कुछ लोग बचाव में उतर आए। बावजूद इसके हाथों में चप्पल निकल गए। गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बनी रही। सूचना पर पुलिस की टीम पहुंच गई और हालात को संभाला। विवाद कर रहे लोगों को पुलिस बाहर ले गई, जब जाकर कार्यक्रम की शुरुआत हो सकी।
पूर्व प्रत्याक्षी व पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने बताया कि मनोनीत सभासद एवं मंडल अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर अचानक विवाद उत्पन्न हो गया। यदि पहले मामले से अवगत कराया गया होता तो यह परिस्थिति नहीं बनी होती। दोनों भाजपा के ही हैं। पूरा प्रयास होगा कि मामले का जल्द से जल्द समाधान करा दिया जाए।




साइन इन