गलती हो गई मंत्री जी; अनिल कुमार का नाम लेना भूले ब्रजेश पाठक, सुरक्षाकर्मी ने याद दिलाया तो मांगी माफी
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार को योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री अनिल कुमार का नाम भूल गए। जब सुरक्षाकर्मी ने याद दिलाया तो उन्होंने माफी मांगी।

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार को योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सबका नाम लिया, लेकिन अनिल कुमार का नाम भूल गए। जब सुरक्षाकर्मी ने याद दिलाया तो उन्होंने माफी मांगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि गलती हो गई मंत्री जी, क्षमा कीजिएगा, हम आपको देख नहीं पाए।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, टएक गलती हो गई भाई। माननीय मंत्री जी इधर हम देख नहीं पाए क्षमा करना। आपको मैं देख नहीं पाया।अनिल जी हमारे पुराने मित्र हैं। अनिल जी हमारे पुराने मित्र हैं। दाहिने मुड़े नहीं पाए भाई क्षमा करना। हम लोग सामने वालों को देखने लगे। लोकतंत्र में बहुमत की तरफ देखा जाता है। उसकी वजह से गलती से हमारे मित्र हैं। इनके चुनाव में हम प्रचार में 2007 में गए थे और पुराने साथ और बहुत जुझारू हैं और दलित समाज के बड़े नेता हैं और जयंत चौधरी जी के बहुत विश्वासपात्र हैं।'
योगी सरकार की जमकर की तारीफ
ब्रजेश पाठक ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में व्यापक सुधार हुआ है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की पहचान खराब कानून-व्यवस्था और जर्जर बुनियादी ढांचे से होती थी, जबकि आज उत्तर प्रदेश बेहतर सड़कों, एक्सप्रेसवे, निवेश और मजबूत कानून-व्यवस्था के कारण देश में नई पहचान बना रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में सड़कों की हालत खराब थी और बिजली आपूर्ति भी बेहद सीमित थी। कई इलाकों में बिजली की स्थिति ऐसी थी कि लोगों को दिन या रात में बिजली मिलती थी। शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित थी और कई जगह नकल माफिया सक्रिय थे। इंटर कॉलेजों में 5 से 10 हजार रुपये लेकर डिग्री दिलाने तक की शिकायतें सामने आती थीं। भाजपा सरकार बनने के बाद नकल विहीन परीक्षा व्यवस्था लागू की गई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए गए। यूनिवर्सिटी लगभग दोगुनी हो गई हैं। बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में भी व्यापक सुधार हुआ है और स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
अखिलेश यादव पर भी कसा तंज
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह मुंगेरी लाल के हंसीन सपने देखना छोड़ दें। प्रदेश की जनता अब विकास और सुशासन की राजनीति को समझ चुकी है और भ्रम फैलाने वाली राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। वर्ष 2016-17 का दौर प्रदेश के लोगों को आज भी याद है, जब उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी और प्रदेश की पहचान गुंडागर्दी और माफियाओं के प्रभाव से जुड़ गई थी।




साइन इन