UP cough syrup smuggling accused Vikas Singh Property worth Rs 51 lakh frozen, major action यूपी में कफ सिरप तस्करी के आरोपी विकास सिंह की 51 लाख की संपत्ति फ्रीज, बड़ा ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में कफ सिरप तस्करी के आरोपी विकास सिंह की 51 लाख की संपत्ति फ्रीज, बड़ा ऐक्शन

यूपी में बड़ी कार्रवाई हुई है। कफ सिरप तस्करी में आरोपी  विकास सिंह की आजमगढ़ और लखनऊ में 50.90 लाख रुपये की संपत्ति शुक्रवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने फ्रीज कर दी।

Fri, 1 May 2026 07:31 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में कफ सिरप तस्करी के आरोपी विकास सिंह की 51 लाख की संपत्ति फ्रीज, बड़ा ऐक्शन

UP News: यूपी में कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ा ऐक्शन हुआ है। कफ सिरप तस्करी में आरोपी बरदह के नरवें गांव निवासी विकास सिंह की आजमगढ़ और लखनऊ में 50.90 लाख रुपये की संपत्ति शुक्रवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने फ्रीज कर दी। आरोप है कि उसने अवैध कमाई से गांव में मकान बनवाने के साथ ही लखनऊ में फ्लैट बुक कराया था।

पुलिस के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के नरवें गांव निवासी विकास सिंह कफ सिरप तस्करी में आरोपी है। उसके विरुद्ध दीदारगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। साइबर थाना पुलिस की जांच में उसकी अवैध संपत्ति और कारोबार के नेटवर्क की जानकारी मिली थी। जांच में पता चला कि विकास ने सिरप की तस्करी से मिले रुपये से अपने पैतृक गांव नरवें में मकान का निर्माण कराया है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 27 लाख 25 हजार 393 रुपये है। इसके अलावा, लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित शालीमार वन वर्ल्ड परियोजना में आवासीय फ्लैट बुक कराया था, जिसकी कुल कीमत 1.61 करोड़ रुपये है। इसमें उसने अग्रिम रूप से 23 लाख 64 हजार 978 रुपये जमा किए थे।

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने संपत्ति फ्रीज करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी। कोर्ट के आदेश पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई की। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय, साइबर थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह और बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह फोर्स के साथ सुबह दस बजे नरवें गांव पहुंचे। नायब तहसीलदार मार्टीनगंज अरुण कुमार के पहुंचने पर कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने संपत्ति को फ्रीज करने का बोर्ड भी लगाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कफ सिरप माफिया पर बड़ा एक्शन, शुभम जायसवाल के पिता को 1 साल के लिए जेल
ये भी पढ़ें:कफ सिरप तस्करी मामले में एक्शन; दुबई से लाया जाएगा शुभम, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

लखनऊ में भी हुई कार्रवाई

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी विकास की गांव में स्थित 27 लाख 25 हजार 393 रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया गया है। इसके साथ ही लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित शालीमार वन वर्ल्ड परियोजना में विकास के नाम से बुक फ्लैट के लिए जमा 23 लाख 64 हजार 978 रुपये भी कंपनी के खाते में फ्रीज कर दिए गए हैं। विकास सिंह की कुल 50 लाख 90 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में 50 आंबेडकर प्रतिमाओं और पार्कों का होने जा रहा सौंदर्यीकरण
ये भी पढ़ें:यूपी में 24 ग्राम पंचायत के सचिवों पर होगी FIR, विकास के नाम पर लाखों का खेल
ये भी पढ़ें:4 जिलों की पंचायतों में होने जा रही पहल, गांव-गांव जाएंगी कमिश्नर दुर्गा शक्ति

वाराणसी की जेल में बंद है आरोपी विकास

आरोपी विकास सिंह वाराणसी की जेल में बंद है। वह नेपाल भागने की फिराक में था। एसटीएफ की टीम ने उसे नेपाल बॉर्डर से पकड़ा था। विकास सिंह अपने पिता के साथ जौनपुर में रहता था। वहीं से कोडीन कफ सिरप गिरोह के संपर्क में आने के बाद उसने यह अवैध कारोबार शुरू किया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।