Akhilesh Yadav on Mayawati support for a special session for women reservation उन्होने बिल पढ़ा नहीं होगा या गलत सूचना दी गई; मायावती के महिला विशेष सत्र के समर्थन पर बोले अखिलेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

उन्होने बिल पढ़ा नहीं होगा या गलत सूचना दी गई; मायावती के महिला विशेष सत्र के समर्थन पर बोले अखिलेश

महिला आरक्षण को लेकर विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र बुलाए जाने का बसपा चीफ मायावती ने स्वागत किया। इसी मामले पर एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होने बिल पढ़ा नहीं होगा या फिर बीजेपी ने गलत सूचना दी होगी।

Fri, 1 May 2026 03:38 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
उन्होने बिल पढ़ा नहीं होगा या गलत सूचना दी गई; मायावती के महिला विशेष सत्र के समर्थन पर बोले अखिलेश

महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर विधानसभा के एक दिन का विशेष सत्र बुलाने का बसपा चीफ मायावती द्वारा स्वागत किए जाने के सवाल पर सपा अध्यक्ष अखिलेश ने जवाब में कहा कि उन्होने (मायावती) बिल पढ़ा नहीं होगा या फिर बीजेपी गलत सूचना दी होगी। सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात कही। बसपा चीफ ने ट्वीट करते हुए विशेष सत्र का स्वागत करते हुए लिखा कि महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने की पहल के तहत 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मामला काफी जद्दोजहद के बाद भी आगे बढ़ नहीं पाया है। जो बेहद खेदजनक, दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। इसी संदर्भ में, उत्तर प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसका बीएसपी स्वागत करती है और महिला आरक्षण का समर्थन भी करती है।

संविधान को कमजोर कर रहीं कुछ ताकतें- अखिलेश

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सपा सरकार बनने पर लुम्बिनी और सारनाथ के विकास के लिए विशेष योजनाएं लाई जाएंगी। कुशीनगर की मैत्रेय परियोजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में मुआवजा देकर जमीन अधिग्रहण किया गया था, लेकिन बाद में इस परियोजना को अधूरा छोड़ दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि बसपा सरकार द्वारा शुरू किए गए कुशीनगर एयरपोर्ट को उनकी सरकार ने पूरा किया।

बुलडोजर और दमनकारी नीति पर काम कर रही भाजपा- अखिलेश

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु शामिल हुए। कार्यक्रम में “बुद्धं शरणं गच्छामि” के उद्घोष के साथ बौद्ध धर्म के उपदेश पढ़े गए। राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला किया और कहा कि सरकार बुलडोजर और दमनकारी नीति पर काम कर रही है। महिला आरक्षण बिल को लेकर उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह इसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है, जबकि सभी दलों ने मिलकर इसे पारित किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री हैं, सही कहा जाए तो ..अखिलेश का योगी पर पलटवार
ये भी पढ़ें:दूसरों की थाली से चुराकर खाने वाले क्या जानें महंगाई, अखिलेश का भाजपा पर हमला

स्मार्ट मीटर, गंगा एक्सप्रेस वे समेत कई मुद्दों पर घेरा

उन्होंने स्मार्ट मीटर, गंगा एक्सप्रेसवे, अयोध्या मास्टर प्लान और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने करीबी लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए योजनाओं में बदलाव कर रही है। अंत में उन्होंने दावा किया कि जनता आने वाले समय में बदलाव लाएगी और मौजूदा सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं।

सपा-कांग्रेस दोनों महिला विरोधी- योगी

इससे पहले गुरूवार को विधाननसभा में महिला आरक्षण पर एक दिन के विशेष सत्र में चर्चा के दौरान सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला किया। दोनों दलों को महिला विराेधी करार देते हुए योगी ने कहा कि इन्होंने हर कल्याणकारी फैसले का विरोध किया। कांग्रेस ने शाहबानो मामले में मुस्लिम महिला से अन्याय न किया होता तो उसकी ये हालत न होती। सपा का भी यह हश्र होने वाला है, देर नहीं लगेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।