Women Protest in Lucknow Against SP-Congress Thousands Join BJP s March महिला बिल पर रार, सड़क पर उतरी सरकार, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

महिला बिल पर रार, सड़क पर उतरी सरकार

Lucknow News - संसद में महिला आरक्षण बिल पारित न होने के बाद भाजपा अब इस मुद्दे को लेकर सड़क पर है। यूपी का सियासी तापमान मंगलवार को उस समय बढ़ गया

Tue, 21 April 2026 05:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
महिला बिल पर रार, सड़क पर उतरी सरकार

-भीषण गर्मी और सूरज की तपिश पर भारी दिखा महिलाओं का उत्साह, सपा-कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी -हजारों महिलाओं संग जनाक्रोश महिला पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और प्रदेशाध्यक्षलखनऊ, विशेष संवाददाता।संसद में नारी वंदन अधिनियम पारित न होने के बाद भाजपा अब इस मुद्दे को लेकर सड़क पर है। यूपी का सियासी तापमान मंगलवार को उस समय बढ़ गया, जब राजधानी लखनऊ में विपक्ष को घेरने के लिए सरकार सड़क पर उतरी। मुख्यमंत्री आवास से लेकर विधान भवन तक हजारों महिलाओं का कारवां पैदल मार्च करते हुए पहुंचा।भाजपा की जनाक्रोश महिला पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ ही सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए।राजधानी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी चुनाव में महिला आरक्षण लागू करे सरकार, विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस का पलटवार

लखनऊ में महिलाओं का भारी आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को सुबह से ही महिलाओं का पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भीषण गर्मी पर उनका उत्साह भारी थी। सूरज की बढ़ती तपिश भी उनके कदम नहीं रोक सकी। समूह में आती महिलाएं नारेबाजी कर रही थीं। उनके हाथों में पोस्टर और तख्तियां थीं। इन पोस्टरों पर कांग्रेस व सपा पर महिला विरोधी होने और महिला आरक्षण पर विश्वासघात से संबंधित संदेश लिखे हुए थे। पदयात्रा शुरू होने से पहले ही सीएम आवास के बाहर हजारों महिलाओं का हुजूम एकत्र हो चुका था। इस दौरान मंच से तमाम नेता व मंत्री बारी-बारी से उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते रहे।इस दौरान महिलाओं ने पोस्टर लहराने शुरू कर दिए। इन पोस्टरों में ‘सपा की पहचान नारी शक्ति का अपमान’, ‘महिला आरक्षण पर घटिया राजनीति, सपाइयों की रही है पुरानी नीति’, ‘230 सांसदों का विरोध किसके खिलाफ’, जैसे नारों के जरिए महिलाओं ने विपक्ष के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया।मुख्यमंत्री योगी को देखते ही बढ़ा उत्साहकरीब 9.40 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही मौजूद महिलाओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के पक्ष में नारे लगाने शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में करीब 10 बजे हजारों महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास से जन आक्रोश पदयात्रा शुरू की। तपती धूप में सड़क पर पैदल चल रहे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री द्वय, मंत्रियों और हजारों महिलाओं को देखकर सारा शहर थम सा गया। इस दौरान सिविल अस्पताल के सामने से विधानसभा की तरफ जा रहीं महिलाओं के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने हाथ लहराकर पदयात्रा में शामिल सभी महिलाओं का अभिवादन किया।सीएम को सड़क पर देख चौंके लोगमुख्यमंत्री अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना मुख्यमंत्री आवास से लेकर विधान भवन तक पूरी यात्रा में महिलाओं के साथ पैदल चले। यूं तो पुलिस और प्रशासन के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम थे, मगर पदयात्रा में शामिल महिलाएं खासी अनुशासित दिखीं। मुख्यमंत्री को पैदल चलते देख लोग चौंके और कई जगह जय श्रीराम के नारे भी लगाए। मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिवादन किया। विधानसभा भवन के सामने पदयात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि विधेयक गिराने वाले विपक्ष के खिलाफ उत्तर प्रदेश में भी महिलाओं में आक्रोश है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी महिलाओं का अभिनंदन किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण: लखनऊ में योगी के साथ पदयात्रा पर निकला महिलाओं का हुजूम, मंत्रियों का जमावड़ा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पदयात्रा के जरिए योगी के साथ NDA का आज शक्ति प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर विपक्ष की होगी घेरेबंदी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।