lucknow bjp nda shakti pradarshan mahila arakshan janakrosh yatra yogi adityanath पदयात्रा के जरिए योगी के साथ NDA का आज शक्ति प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर विपक्ष की होगी घेरेबंदी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पदयात्रा के जरिए योगी के साथ NDA का आज शक्ति प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर विपक्ष की होगी घेरेबंदी

महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने के लिए भाजपा और एनडीए गठबंधन आज लखनऊ में 'जनाक्रोश यात्रा' के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकलने वाली यह पदयात्रा मुख्यमंत्री आवास से विधान भवन तक जाएगी, जिसमें एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेता शामिल होंगे।

Tue, 21 April 2026 09:06 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
पदयात्रा के जरिए योगी के साथ NDA का आज शक्ति प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर विपक्ष की होगी घेरेबंदी

महिला आरक्षण बिल के बहाने विपक्ष को घेरने में जुटी भाजपा मंगलवार को राजधानी लखनऊ में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी। महिलाओं की अगुवाई में विशाल जनाक्रोश यात्रा निकाली जाएगी। पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से शुरू होने वाली यह जनाक्रोश यात्रा विधान भवन के सामने समाप्त होगी। इस यात्रा में भाजपा और उसके सहयोगी दल एक मंच पर नजर आएंगे।

पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक सहित एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख नेता एवं मंत्री आशीष पटेल, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद और अनिल कुमार भी पदयात्रा में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। हालांकि इसकी पूरी कमान महिलाओं को ही सौंपी गई है।

जनाक्रोश महिला पदयात्रा में भाजपा के अलावा बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाएं भाग लेंगी। इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सोमवार को लखनऊ और बाराबंकी में कई बैठकें कीं। कार्यक्रम में अधिकाधिक महिला संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। बता दें कि लखनऊ के बाद आगामी 28 अप्रैल को वाराणसी में इससे भी बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी श्रमिकों को देने जा रहे बड़ा तोहफा, मई दिवस को होंगे कई ऐलान

सुबह से रूट डायवर्जन

पदयात्रा को देखते हुए रूट भी डायवर्ट किए गए हैं। हजरतगंज, जीपीओ और विधानसभा मार्ग समेत 11 रूटों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। हजरतगंज में सुबह 6 बजे से ही व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। आसपास के जिलों से भारी भीड़ आने की संभावना पर बसें लगाई गईं हैं। लखनऊ के सभी बॉर्डर पर स्मूथ ट्रैफिक के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

विरोधियों ने उजागर कर दी अपनी मंशा : पंकज

उधर, महाराजगंज में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को कांग्रेस, सपा और इंडी एलायंस के अन्य सहयोगी दलों ने पारित होने से रोककर अपनी वास्तविक मंशा उजागर कर दी। भाजपा पूरे देश और प्रदेश में इन्हें बेनकाब करेगी। कहा कि देश की आधी आबादी माताओं व बहनों को नीति निर्धारण में उनका अधिकार देने के उद्देश्य से मोदी सरकार ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का ऐतिहासिक विधेयक प्रस्तुत किया। लेकिन कांग्रेस, सपा व इंडी एलायंस के अन्य सहयोगी दलों ने इस महत्वपूर्ण विधायक को पारित होने से रोककर अपनी वास्तविक मंशा उजागर कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट प्रीपेड मीटर के कटे कनेक्शन वालों को राहत, योगी सरकार ने दिया यह निर्देश
ये भी पढ़ें:फार्मर रजिस्ट्री को लेकर योगी ने दी बड़ी राहत, गेहूं खरीद में आ रही परेशानी दूर
ये भी पढ़ें:स्मार्ट प्रीपेड मीटर की गड़बड़ियों पर बड़ा ऐक्शन, कंपनियों के भुगतान पर रोक

उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस के दल महिला आरक्षण का समर्थन करने का केवल ढोंग करते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वे महिलाओं को उनका अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं। ये दल भली-भांति जानते हैं कि जब घर की महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तो उनका परिवारवाद और वंशवाद खुद कमजोर हो जाएगा। कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी महिला विरोधी सोच को छुपाने के लिए नकाब का सहारा लिया, लेकिन अब देश की आधी आबादी के सामने उनका यह नकाब उतर चुका है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।