आलमबाग नटखेड़ा रोड पर भूमिगत केबिल जली, सैकड़ों घरों व दुकानों की बिजली गुल
Lucknow News - आलमबाग नटखेड़ा रोड पर भूमिगत केबिल जलने से बाजार की दुकानों और सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मचारियों ने मरम्मत का आश्वासन दिया, लेकिन बिजली बहाल नहीं हुई। क्षेत्र में बार-बार फाल्ट और बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है।

आलमबाग नटखेड़ा रोड पर शुक्रवार की शाम को भूमिगत केबिल जल गई। इसके चलते नटखेड़ा रोड बाजार की दुकानों सहित सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने मरम्मत का आश्वासन दिया पर बिजली बहाल नहीं हुई। नटखेड़ा रोड बाजार पर शाम 07.15 बजे अचानक भूमिगत केबिल से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। नटखेड़ा रोड युवा व्यापार के मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने चंदर नगर पावर हाउस में फोन से सूचना दी। कर्मचारियों ने किसी तरह आग बुझाया और मरम्मत की करने की बात कही। मनीष अरोड़ा ने बताया कि केबिल जलने से क्षेत्र में दुकानों और घरों की बिजली गुल हो गई है।
जो केबिल जली है उसमें आए दिन फाल्ट आता रहता है, लेकिन विभाग ठोस निदान नहीं कर रहा। इस फाल्ट के कारण आए दिन बिजली कटौती होती रहती है। गुरुवार रात्रि 9:30 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक कटौती रही। शिकायत करने के बाद कुछ देर आई फिर चली गई। रात 12:30 बजे ठीक से आपूर्ति मिली। चंदर नगर में वोल्टेज के भारी उतार चढ़ाव ( 120 से 300 )की वजह से इलेक्ट्रानिक उपकरणों के फुकने की आशंका रहती है। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन