एबीसी लाइन में फाल्ट,गर्मी में सुबह से जनजीवन बेहाल
Bulandsehar News - उपकेंद्र के पीछे नव निर्माण के कारण हुआ फाल्टएबीसी लाइन में फाल्ट,गर्मी में से जनजीवन बेहालएबीसी लाइन में फाल्ट,गर्मी में से जनजीवन बेहाल

नगर के विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी एबीसी लाइन में फाल्ट आने के कारण पूरे नगर की बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे से बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता ने उपकेंद्र की जमीन पर अवैध निर्माण को एबीसी लाइन में फाल्ट का कारण बताया। जेई ने कहा कि लाइन में फाल्ट आने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। शुक्रवार सुबह उपकेंद्र के मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एबीसी लाइन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते पूरे नगर की सप्लाई बंद कर दी गई।
बिजली गुल होते ही घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए, जिससे उच्चतम तापमान भरी गर्मी में लोग परेशान हो उठे। वहीं पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों के जीवन यापन में कठिनाई का सामना करना पड़ा।नागरिकों का कहना है कि गर्मी के मौसम में इस तरह की लंबी कटौती से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। कई उपभोक्ताओं ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।उधर, विद्युत विभाग कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट को ठीक करने का काम शुरू किया और करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद सप्लाई को बहाल कर दिया गया।कोट -जमीन पर अवैध कब्जे की नियत से काम कराया जा रहा था। जिसके कारण लाइन में फाल्ट आ गया। फाल्ट को सही करा दिया गया है। थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी गई है-आकाश वर्मा जेई उपकेंद्र खानपुरसूचना मिलने पर पुलिस को भेजकर काम बंद करा दिया गया है। एसडीएम को स्थिति से अवगत करा दिया गया है-रितेश कुमार, एसओ खानपुर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन