तीसरे दिन भी अंधेरे में डूबी कॉलोनी
Lucknow News - रायबरेली रोड स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में बिजली व्यवस्था की बदहाली से लोगों की परेशानियाँ बढ़ गई हैं। शुक्रवार को एबीसी लाइन में आग लगने से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग लगातार समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, क्योंकि विभाग की लापरवाही से स्थिति बिगड़ती जा रही है।

रायबरेली रोड स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में बिजली व्यवस्था की बदहाली ने लोगों की परेशानियों को चरम पर पहुंचा दिया है। शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे तेज धमाके के साथ एबीसी लाइन में आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। तारों से उठते घने धुएं को देख लोग घरों से बाहर निकल आए और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लगातार तीसरे दिन सामने आई है। आरोप है कि विभाग हर बार जर्जर एबीसी लाइन को अस्थायी रूप से जोड़कर चला जाता है, जिससे कुछ ही घंटों में फिर वही हाल हो जाता है।
शुक्रवार को भी मरम्मत के बाद करीब ढाई घंटे बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बार-बार हो रही इस लापरवाही से कॉलोनीवासियों में आक्रोश है। लोगों ने जल्द स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि इस खौफ और परेशानी से राहत मिल सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन