लखनऊ-झांसी इंटरसिटी बहाल, गोविंदपुरी से चलेगी
Lucknow News - कानपुर सेंट्रल पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण निरस्त ट्रेन नंबर 11109/11110 वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. एक्सप्रेस का संचालन आज से गोविंदपुरी स्टेशन से पुनः शुरू होगा। यह ट्रेन 14 अप्रैल से 13 मई तक चलेगी।

कानपुर सेंट्रल-कानपुर पुल बायां किनारा के मध्य ब्रिज सं. 110 पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक दिए जाने के कारण पूर्व में निरस्त ट्रेन नंबर 11109/11110 वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. एक्सप्रेस (लखनऊ-झांसी इंटरसिटी) का संचालन आज से बहाल किया जाएगा। संचालन लखनऊ के बजाय गोविंदपुरी स्टेशन से किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि पूर्व में 02 अप्रैल से 13 मई तक इस ट्रेन को निरस्त किया गया था। अब वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 14 अप्रैल से 13 मई तक चलने वाली 11109 लखनऊ जं. के स्थान पर गोविंदपुरी स्टेशन पर 10.10 बजे यात्रा समाप्त करेगी।
11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. लखनऊ जं.के बजाय गोविंदपुरी स्टेशन से 18.35 बजे चलाई जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ जं. से गोविन्दपुरी के मध्य निरस्त रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन