Indian Railways Restores Services for Jhansi-Lucknow Trains Amid Traffic Block झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, मेमू अब गोविंदपुरी तक चलेगी, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, मेमू अब गोविंदपुरी तक चलेगी

Kanpur News - रेलवे ने गंगाघाट रेलवे ब्रिज संख्या-110 पर ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक के कारण रद्द की गईं दो ट्रेनों को आंशिक रूप से बहाल किया है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और चारबाग मेमू 14 अप्रैल से 13 मई तक नई व्यवस्था के तहत संचालित होंगी। वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस का समय भी बदला गया है।

Mon, 13 April 2026 07:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, मेमू अब गोविंदपुरी तक चलेगी

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेलवे ने गंगाघाट रेलवे ब्रिज संख्या-110 पर मेगा ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक के कारण पूर्व में निरस्त की गईं दो ट्रेनों को अब आंशिक रूप से बहाल किया है। पूर्व में 11109-11110 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व 64701/64702 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ चारबाग मेमू निरस्त की गई थीं। अब यात्री लोड देखते हुए नई व्यवस्था के तहत ये ट्रेनें चलेंगी। एनसीआर के सीपीआऱओ श​शिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ इंटरसिटी 14 अप्रैल से 13 मई तक गोविंदपुरी स्टेशन तक चलेगी। गोविंदपुरी से लखनऊ के बीच रद्द रहेगी। इसकी रिवर्स 11110 लखनऊ–वीरांगना लक्ष्मीबाई इंटरसिटी 14 अप्रैल से 13 मई तक गोविंदपुरी से चलेगी और गोविंदपुरी से लखनऊ के बीच रद्द रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 मई से गंगा ट्रैक पर 130 की गति से दौड़ेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें

इसी तरह, 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ चारबाग मेमू 14 अप्रैल से 13 मई तक फतेहपुर तक जाएगी और कानपुर से चारबाग के बीच कैंसिल रहेगी। इसकी रिवर्स 64702 लखनऊ चारबाग–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू इसी अव​धि में फतेहपुर से चलेगी और चारबाग से कानपुर के बीच रद्द रहेगी।अब मरुधर वाराणसी में रुकेगी 10​ मिनटरेलवे ने वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन के वाराणसी स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन होकर चलती है। 14853 वाराणसी सिटी- जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 14 अप्रैल से शाम पांच बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी और दस मिनट बाद 05:10 बजे रवाना होगी। वहीं, 14863 और और 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस इसी ति​थि से इसी समय पर वाराणसी पहुंचकर इसी समय पर रवाना होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।