Train Services Partially Resumed on Jhansi-Kanpur Route Due to Repairs अब 13 मई तक इंटरसिटी एक्सप्रेस गोविंदपुरी व पैसेंजर फतेहपुर तक चलेगी, Orai Hindi News - Hindustan
More

अब 13 मई तक इंटरसिटी एक्सप्रेस गोविंदपुरी व पैसेंजर फतेहपुर तक चलेगी

Orai News - उरई में कानपुर के गंगापुल पर मरम्मतीकरण के कारण झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर इंटरसिटी एक्सप्रेस और झांसी-लखनऊ पैसेंजर की सेवा गोविंदपुरी और फतेहपुर तक सीमित कर दी गई है। यह सेवा 14 अप्रैल से 13 मई तक चलेगी, जिससे यात्रियों को असुविधा होगी।

Mon, 13 April 2026 10:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share
अब 13 मई तक इंटरसिटी एक्सप्रेस गोविंदपुरी व पैसेंजर फतेहपुर तक चलेगी

उरई। संवाददाता कानपुर के गंगापुल पर मरम्मतीकरण के चलते झांसी कानपुर रेलमार्ग पर इंटरसिटी एक्सप्रेस व झांसी लखनऊ पैसेंजर का आंशिक बहाल का समय बढ़ाया गया है। इसके चलते अब यात्रियों को गोविंदपुरी व फतेहपुर तक ही इन दोनों गाड़ियों में सेवा मिल पाएगी। हालांकि इससे लोगों को दिक्कत होगी।11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लखनऊ इंटरसिटी व 11110 लखनऊ वीरांगना लक्ष्मीबाई इंटरसिटी 14 अप्रैल से 13 मई तक गोविंदपुरी स्टेशन तक संचालित की जाएगी। गोविंदपुरी से लखनऊ के मध्य रद्द रहेगी। इसी तरह 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लखनऊ चारबाग मेमू व 64702 लखनऊ चारबाग झांसी मेमू 14 अप्रैल से 13 मई तक फतेहपुर तक संचालित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, मेमू अब गोविंदपुरी तक चलेगी

कानपुर से लखनऊ चारबाग के मध्य रद्द रहेगी। यह जानकारी उ.म. रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि काम को सुचारु रुप से संपन्न कराने के लिए आंशिक बहाल का समय बढ़ाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 मई तक कानपुर सेंट्रल तक ही जाएगी लखनऊ इंटरसिटी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।