Train Services Affected Jhansi-Lucknow Intercity Express Canceled New Schedule Announced निरस्त की गई टे्रनों की आंशिक बहाली, Jhansi Hindi News - Hindustan
More

निरस्त की गई टे्रनों की आंशिक बहाली

Jhansi News - झांसी। कानपुर व कानपुर ब्रिज साउथ बैंक स्टेशन के बीच ब्रिज नंबर 110 के लिए मेगा टै्रफिक व पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों को निरस्त किया गया था। वहीं रेलवे

Mon, 13 April 2026 11:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share
निरस्त की गई टे्रनों की आंशिक बहाली

झांसी। कानपुर व कानपुर ब्रिज साउथ बैंक स्टेशन के बीच ब्रिज नंबर 110 के लिए मेगा टै्रफिक व पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों को निरस्त किया गया था। वहीं रेलवे ने आंशिक रूप से कुछ टे्रनों को चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व सूचना के अनुसार वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा वीरांगना-लखनऊ चारबाग मेमू को निरस्त किया गया था। अब नवीन व्यवस्था के तहत ये ट्रेनें निम्नानुसार संचालित होंगी। इसके अलावा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी 14 अप्रैल से 13 मई तक तक गोविंदपुरी स्टेशन तक संचालित की जाएगी। लेकिन, गोविंदपुरी से लखनऊ के मध्य रद्द रहेगी।लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई इंटरसिटी 14 अप्रैल से 13 मई तक गोविंदपुरी से संचालित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निरस्त की गई टे्रनों की आंशिक बहाली

गोविंदपुरी से लखनऊ के मध्य रद्द रहेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ चारबाग मेमू 14 अप्रैल से से 13 मई तक फतेहपुर तक संचालित की जाएगी। कानपुर से लखनऊ चारबाग के मध्य रद्द रहेगी। लखनऊ चारबाग-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू मंगलवार से 13 मई तक फतेहपुर से संचालित की जाएगी। लखनऊ चारबाग से कानपुर के मध्य रद्द रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, मेमू अब गोविंदपुरी तक चलेगी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब 13 मई तक इंटरसिटी एक्सप्रेस गोविंदपुरी व पैसेंजर फतेहपुर तक चलेगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।