तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा, चलने लगीं गर्म हवाएं
Lucknow News - शुष्क हवाओं के कारण तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा, जिससे लू जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

शुष्क हवाओं के चलते तापमान धीरे-धीरे बढ़ रह है। शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। हालांकि गुरुवार के मुकाबले मामूली कमी दर्ज की गई। वजह बताई गई शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक बताया गया है। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से थोड़ा कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो तीन दिनों के भीतर तापमान तेजी से बढ़ेगा। हवा में नमी की मात्रा कम होने के नाते तापमान में लगातार वृद्धि से शरीर झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई है।
शुक्रवार को दोपहर के वक्त धूप तेज होने के कारण हवा लू जैसी लग रही थी। पैदल और दो पहिया से चलने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कतें हुईं। इसका असर सड़कों पर भी दिखने लगा। दोपहर के वक्त ट्रैफिक दबाव कम देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडल में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ तथा निचले स्तर पर चल रही गर्म हवा के कारण तापमान बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के मुताबिक आगामी 2-3 दिनों के दौरान शुष्क पछुआ हवाएं जारी रहने की संभावना है। इससे तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है।अगले छह दिनों का संभावित तापमानतारीख अधिकतम न्यूनतम18 अप्रैल 40° 23° डिग्री सेल्सियस19 अप्रैल 41° 23°20 अप्रैल 42° 24°21 अप्रैल 41° 23°22 अप्रैल 41° 2423 अप्रैल 41° 24
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन