सीजन के सबसे गर्म दिन में शहरवासी उबले
Kanpur News - सीजन के सबसे गर्म दिन में शहरवासी उबले सीजन के सबसे गर्म दिन में शहरवासी उबले सीजन के सबसे गर्म दिन में शहरवासी उबले

कानपुर। पहाड़ों और पूर्वोत्तर में अधिक आंधी-पानी से उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी शुरू हो गई है। यूपी में टुकड़ों में आ रहे बादलों और नमी बढ़ने से उमस भरी गर्मी शुरू हो गई है। शुक्रवार को सीएसए कृषि विश्वविद्यालय में सीजन का सर्वाधिक पारा 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हीट वेव की नौबत 21 अप्रैल से आ सकती है। बांदा सर्वाधिक गर्म 45.4 डिग्री रहा। आठ अप्रैल को 26.8 डिग्री दिन का पारा रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद से यह लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को यह 40 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आ रहे पांचवें विक्षोभ का असर 17 से 19 तक पड़ सकता है। इससे अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव अधिक देखने को मिल सकता है।हल्के बादलों की आवाजाही बढ़ने से रात का तापमान बढ़ गया। पारा 18.8 से 19.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से अभी भी 1.8 डिग्री कम है। दिन के तापमान की तुलना में रात के तापमान में उतार-चढ़ाव अधिक बना हुआ है। अधिकतम तापमान लगातार वृद्धि के ट्रेंड में है तो रात का तापमान कभी कम तो कभी ज्यादा बना हुआ है।वातावरण में उमस की वजह अधिक तापमान और बढ़ती नमी का प्रतिशत है। शुक्रवार को अधिकतम नमी 57 और न्यूनतम 20 प्रतिशत रही। बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से लगातार आ रही नमी के कारण उमस अधिक हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि जब तक पांचवां पश्चिमी विक्षोभ गुजर नहीं जाता तब तक यूपी में मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी रहेगी।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो विक्षोभ का असर पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों पर पड़ने लगा है जिसकी चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश की ऊपरी बेल्ट में बादल छाए हुए हैं। इससे कानपुर और ऊपरी बेल्ट में तापमान बढ़ने से कुछ थम सकेगा पर यह राहत लंबी नहीं होगी। आईएमडी ने गर्मी से बचाव के सामान्य टिप्स जारी किए हैं। बेवजह तेज धूप में न निकलने, अधिक पी कर निकलने और ढीले सूती कपड़ों को पहनने की सलाह दी गई है।प्रदेश में कानपुर में अधिकतम तापमान 40 (सीएसए), बांदा 45.4, प्रयागराज 44, सुल्तानपुर 41, वाराणसी 40.5, आगरा में 42.2, हरदोई 40.5, हमीरपुर 42.2 और झांसी 43.2 डिग्री सेल्सियस रहाचंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्र ने बताया कि अभी मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं है। थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। लगातार गर्मी बढ़ती रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन