Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTeachers Demand Change in Primary School Hours Due to Scorching Heat
प्राइमरी स्कूलों का समय बदला जाए
Lucknow News - लखनऊ में शिक्षकों ने भीषण गर्मी के कारण प्राइमरी स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की है। एआरपी एसोशिएशन लखनऊ के अध्यक्ष हरि शंकर राठौर ने बीएसए को पत्र लिखकर सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक स्कूल का समय करने की मांग की है। उनका कहना है कि गर्मी से बच्चों की उपस्थिति पर असर पड़ रहा है।
Mon, 20 April 2026 05:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ

लखनऊ। शिक्षकों ने भीषण गर्मी के चलते प्राइमरी स्कूलों के समय में बदलाव की मांग तेज कर दी है। एआरपी एसोशिएशन लखनऊ के जिला अध्यक्ष हरि शंकर राठौर ने बीएसए को पत्र भेज कर स्कूल का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक करने की मांग की है। उनका कहना है कि कई दिनों से बढ़ती गर्मी के कारण बच्चे बेहाल हो रहे हैं। दोपहर दो बजे छुट्टी के बाद विद्यालय से बच्चों के घर वापस जाना तेज धूप में जोखिम भरा हो सकता है। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पर भी गहरा असर पड़ रहा है। कई जिलों में स्कूल का समय परिवर्तन किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय
लखनऊ में भी समय बदलाव किया जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन