भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय
Gauriganj News - भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय भीभीषण गर्मी के चलते बदला का समयभीषण गर्मी के चलते बदला का समयभीषण गर्मी के चलते बदला का समयभीषण गर्मी के चलते

अमेठी। जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। डीएम संजय चौहान के आदेश के क्रम में बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों (नर्सरी से कक्षा 8 तक) का संचालन अब नए समयानुसार किया जाएगा। आदेश के अनुसार 21 अप्रैल से सभी विद्यालय प्रातः 7.30 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से छोटे बच्चों को सुरक्षित रखना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन