बांदा में आग बरसी, पारा 47 के पार
Lucknow News - -प्रयागराज में 45.5 और काशी में 45 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान - मौसम

लखनऊ, प्रमुख संवाददातागर्म हवा और झुलसा देने वाली धूप से यूपी के 31 शहरों में शनिवार को तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। छह शहरों में 44 डिग्री से ज्यादा रहा। बांदा में दिन का पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रयागराज में 45.5 और वाराणसी में 45 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 27 अप्रैल के बाद ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से तपिश का सिलसिला टूटेगा।आईएमडी लखनऊ के अनुसार बांदा में 30 अप्रैल 2022 को आज जितना ही तापमान रहा था। इसके पूर्व बांदा में पारा इतने ऊपर तक नहीं गया।
29 अप्रैल 1979 को बांदा में 46.7 और 28 अप्रैल 1993 को 46.4 तापमान दर्ज किया गया था। इस तपिश की वजह हवा के निचले क्षोभ मंडल में आ रही गर्म पछुआ हवा है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी के परिणामस्वरूप प्रदेश में चल रही लू की तीव्रता एवं दायरा बढ़ गया। मेरठ, आगरा, शाहजहांपुर, जालौन, बरेली मुजफ्फरनगर व अलीगढ़ जबकि पूर्वांचल के हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, बलिया, वाराणसी, बांदा व प्रयागराज में उष्ण लहर (लू) की स्थिति दर्ज की गई।आगरा, झांसी, कानपुर से लेकर लखनऊ तक बढ़ी तपिशशनिवार को झांसी में 44.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। आगरा में 44.5, हमीरपुर में 44.2, फुर्सतगंज में 44, सुलतानपुर में 44.1, चुर्क में 43.4, कानपुर शहर में 43, बाराबंकी में 43.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ में 42.9 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन